शुभमन गिल की कप्तानी पर लगेगा कलंक? कंगारू करेंगे टीम इंडिया का सूपड़ा साफ!

Summary :

Shubman Gill captaincy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। Team India पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है, ऐसे में तीसरा मैच शुभमन गिल की कप्तानी और Gautam Gambhir  की कोचिंग के लिए परीक्षा से कम नहीं होगा। अगर भारत इस मुकाबले में भी हारता है, तो कंगारू टीम 3-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रच देगी। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ नहीं किया है। Shubman Gill captaincy: 41 साल पहले…

Shubman Gill captaincy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार, 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। Team India पहले ही सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है, ऐसे में तीसरा मैच शुभमन गिल की कप्तानी और Gautam Gambhir  की कोचिंग के लिए परीक्षा से कम नहीं होगा। अगर भारत इस मुकाबले में भी हारता है, तो कंगारू टीम 3-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास रच देगी। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ नहीं किया है।

Shubman Gill captaincy: 41 साल पहले मिली थी हार

AUS vs IND 3rd ODI
AUS vs IND 3rd ODI (Source – Social Media)

1984 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब भारत किसी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाएगा। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से मात दी थी। Shubman Gill के लिए यह बतौर कप्तान पहली वनडे सीरीज है, और अगर यहां भी हार मिली तो यह उनकी कप्तानी करियर की सबसे बड़ी नाकामी मानी जाएगी।

वहीं, गौतम गंभीर के बतौर कोच रिकॉर्ड पर भी सवाल उठने लगे हैं। उनके कार्यकाल में भारत 12 साल बाद घरेलू टेस्ट सीरीज हारा, न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज जीती, श्रीलंका ने 36 साल बाद वनडे सीरीज में भारत को हराया, और अब एडिलेड में 12 साल बाद टीम इंडिया को वनडे हार झेलनी पड़ी है।

मुश्किल है सिडनी का मैदान

Shubman Gill captaincy
Shubman Gill captaincy (Source – Social Media)

सिडनी का रिकॉर्ड भी भारत के पक्ष में नहीं है। यहां खेले गए 19 वनडे में भारत सिर्फ दो बार जीता है, जबकि 16 बार हार का सामना करना पड़ा। आखिरी बार टीम इंडिया ने सिडनी में 2016 में जीत दर्ज की थी। ऐसे में गिल की कप्तानी और गंभीर की रणनीति दोनों की असली परीक्षा सिडनी में होगी।

Also Read: पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, PSL फ्रेंचाइजी के मालिक ने कैमरे के सामने फाड़ा PCB का लीगल नोटिस

Rahul Singh Karki