पाकिस्तान क्रिकेट में मचा बवाल, PSL फ्रेंचाइजी के मालिक ने कैमरे के सामने फाड़ा PCB का लीगल नोटिस

Summary :

Ali Tareen and PCB Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर विवादों का तूफ़ान उठ गया है। PSL यानि पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीज़न से पहले Multan Sultans के मालिक और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच जमकर तकरार हो गई है। मामला इतना बढ़ गया कि फ्रेंचाइज़ी मालिक Ali Tareen ने कैमरे के सामने ही PCB का भेजा हुआ लीगल नोटिस फाड़ डाला, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है। Ali Tareen and PCB Controversy: PCB ने भेजा लीगल नोटिस दरअसल, PCB ने अली तरीन को एक लीगल नोटिस भेजते हुए PSL से टीम को बर्खास्त…

Ali Tareen and PCB Controversy: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर विवादों का तूफ़ान उठ गया है। PSL यानि पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीज़न से पहले Multan Sultans के मालिक और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच जमकर तकरार हो गई है। मामला इतना बढ़ गया कि फ्रेंचाइज़ी मालिक Ali Tareen ने कैमरे के सामने ही PCB का भेजा हुआ लीगल नोटिस फाड़ डाला, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट जगत में हड़कंप मच गया है।

Ali Tareen and PCB Controversy: PCB ने भेजा लीगल नोटिस

Ali Tareen and PCB Controversy
Ali Tareen and PCB Controversy (Source – Social Media)

दरअसल, PCB ने अली तरीन को एक लीगल नोटिस भेजते हुए PSL से टीम को बर्खास्त करने की धमकी दी थी। बोर्ड का आरोप है कि अली तरीन ने सार्वजनिक मंचों पर PSL और PCB के संचालन को लेकर कई विवादित बयान दिए थे। अली तरीन ने लीग की फाइनेंसिंग, मैनेजमेंट और फ्रेंचाइज़ियों के साथ व्यवहार को लेकर खुलकर आलोचना की थी, जिसे बोर्ड ने ‘अशोभनीय’ बताया।

अली तरीन ने एक वीडियो शेयर करते हुए नोटिस की कॉपी कैमरे पर दिखाते हुए उसमें लिखी हर बात पर एक-एक कर जवाब दिया, और अंत में गुस्से में उसे फाड़ते हुए कहा PCB को सिर्फ हां में हां मिलाने वाले मालिक चाहिए। लेकिन मैं झुकने वाला नहीं हूं।

Ali Tareen and PCB Controversy
Ali Tareen and PCB Controversy (Source – Social Media)

उन्होंने बताया कि PCB ने उनसे एक ज़ूम मीटिंग में 10 मिनट लेट पहुंचने के लिए माफ़ी मांगने को कहा था, लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे। अली तरीन के मुताबिक, उनकी लीगल टीम ने भी उन्हें नोटिस को चुनौती देने की सलाह दी है।

क्या होगा अंजाम?

अब सवाल उठ रहा है कि इस विवाद का अंजाम क्या होगा? अगर अली तरीन माफ़ी नहीं मांगते और मामला शांत नहीं होता है, तो PCB मुल्तान सुल्तांस को PSL-11 से बाहर कर सकती है और उनकी जगह दो नई टीमें शामिल करने पर विचार कर रही है।

Also Read: Tilak Varma का सनसनीखेज खुलासा, बताया कैसे आकाश अंबानी और जय शाह ने बचाई थी जान

Rahul Singh Karki