Tilak Varma का सनसनीखेज खुलासा, बताया कैसे आकाश अंबानी और जय शाह ने बचाई थी जान

Summary :

Tilak Varma revelation: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज Tilak Varma हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को चैंपियन बनाया। लेकिन तिलक ने अब जो खुलासा किया है, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, क्योंकि अगर Akash Ambani और Jay Shah ने तीन साल पहले उनकी जान बचाने के लिए कदम न उठाए होते, तो शायद तिलक आज यह कारनामा करने के लिए हमारे बीच होते ही नहीं। Tilak Varma revelation: खुद तिलक ने किया खुलासा…

Tilak Varma revelation: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज Tilak Varma हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2025 में भारत की ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो साबित हुए। फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को चैंपियन बनाया। लेकिन तिलक ने अब जो खुलासा किया है, वह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है, क्योंकि अगर Akash Ambani और Jay Shah ने तीन साल पहले उनकी जान बचाने के लिए कदम न उठाए होते, तो शायद तिलक आज यह कारनामा करने के लिए हमारे बीच होते ही नहीं।

Tilak Varma revelation: खुद तिलक ने किया खुलासा

Tilak Varma revelation
Tilak Varma revelation (Source – Social Media)

गौरव कपूर के मशहूर शो ‘ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस’ में तिलक वर्मा ने अपनी जिंदगी की यह हैरान करने वाली सच्चाई शेयर की। उन्होंने बताया कि साल 2022 में जब वह इंडिया ए टीम के साथ बांग्लादेश में सीरीज खेल रहे थे, तब वह एक बेहद खतरनाक बीमारी रबडोमायोलिसिस (Rhabdomyolysis) का शिकार हो गए थे। इस बीमारी में मांसपेशियां टूटने लगती हैं और उनका जहर खून में मिलकर किडनी फेल होने का खतरा पैदा कर देता है।

तिलक ने अनुभव को शेयर करते हुए बताया, “मैं उस वक्त शतक के करीब था, तभी अचानक आंखों में खिंचाव और शरीर में जकड़न महसूस होने लगी। उंगलियां काम करना बंद कर चुकी थीं। मुझे लगा जैसे मेरा शरीर पत्थर का हो गया हो। मुझे मैदान छोड़ना पड़ा और डॉक्टरों को मेरे हाथों से ग्लव्स काटकर निकालने पड़े।”

आकाश और जय शाह ने बचाई जान

Tilak Varma revelation
Tilak Varma revelation (Source – Social Media)

स्थिति इतनी सीरियस थी कि टीम मैनेजमेंट ने तुरंत BCCI को जानकारी दी। तिलक के बताया, “जब आकाश अंबानी को मेरी हालत का पता चला, तो उन्होंने तुरंत BCCI सेक्रेटरी जय शाह से संपर्क किया। दोनों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि मुझे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए।”

डॉक्टरों ने बाद में बताया कि अगर इलाज में कुछ देर और हो जाती, तो तिलक की जान भी जा सकती थी। तिलक वर्मा ने भावुक होकर आगे कहा, “मैं आज क्रिकेट खेल पा रहा हूं तो सिर्फ आकाश अंबानी और जय शाह की समय पर मदद की वजह से। उन्होंने मेरी जान बचाई।”

Tilak Varma revelation
Tilak Varma revelation (Source – Social Media)

आज तिलक वर्मा भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं, लेकिन उनके इस खुलासे ने यह साबित कर दिया कि सफलता के पीछे कभी-कभी ऐसे अनकहे किस्से छिपे होते हैं, जो इंसान के हौसले और दूसरों की इंसानियत दोनों को नई परिभाषा देते हैं।

Also Read: पाकिस्तानी फैन की घटिया हरकत, Shubman Gill का हाथ पकड़ कर कहा ‘पाकिस्तान जिंदाबाद…..’

Rahul Singh Karki