Pawan Singh Chhath Geet: छठ पर्व के पावन अवसर पर सुने पवन सिंह के ये गीत, छठी मईया की आस्‍था में डूब जाएगा मन

Summary :

Pawan Singh Chhath Geet: 25 अक्टूबर से छठ का महापर्व शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाला प्रकृति और आस्था का यह त्योहार 28 अक्तूबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। छठ की रंगत में चार चांद लगाते हैं छठ के गीत। शारदा सिन्हा से भरत सिंह और मनोज तिवारी से पवन सिंह तक के छठ गीत हवाओं में गूंज रहे हैं। बात Pawan Singh की करें तो उनकी आवाज में कई छठ गीत ऐसे हैं जो इस पर्व की शोभा बढ़ाते हैं। हालांकि पवन सिंह का जो सबसे लोकप्रिय छठ गीत माना…

Pawan Singh Chhath Geet: 25 अक्टूबर से छठ का महापर्व शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाला प्रकृति और आस्था का यह त्योहार 28 अक्तूबर को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होगा। छठ की रंगत में चार चांद लगाते हैं छठ के गीत। शारदा सिन्हा से भरत सिंह और मनोज तिवारी से पवन सिंह तक के छठ गीत हवाओं में गूंज रहे हैं।

बात Pawan Singh की करें तो उनकी आवाज में कई छठ गीत ऐसे हैं जो इस पर्व की शोभा बढ़ाते हैं। हालांकि पवन सिंह का जो सबसे लोकप्रिय छठ गीत माना जाता है वो है – जोड़े जोड़े फलवा। ऐसे बहुत ही मुश्किल से होगा कि छठ घाट पर आपको ये गीत ना सुनाई दे। आइए देखें पवन सिंह के छठ स्पेशल गीत, जिससे आस्‍था में डूब जाएगा मन।

Pawan Singh Chhath Geet

1. Jode Jode Falwa

Pawan Singh Chhath Geet
Pawan Singh Chhath Geet( Source: Social Media)

Pawan Singh की आवाज में जो मिठास है वो छठ गीतों के माध्यम से लोगों को काफी आनंदित करती है। पवन सिंह का यह गाना यूट्यूब पर भी करोड़ों बार सुना जा चुका है। तो आप भी सुनें पवन सिंह की आवाज में जोड़े जोड़े फलवा, इसी गीत के साथ यह कामना करते हैं कि छठ मैया इस साल आपकी मनोकामनाएं पूरी करें और जीवन में खुशहाली औऱ समृद्धि लाए।

2. Chhathi Mai Ke Aas

Pawan Singh Chhath Geet( Source: Social Media)
Pawan Singh Chhath Geet( Source: Social Media)

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर Pawan Singh एक बार फिर अपने भक्ति गीत से दर्शकों के दिलों को छू रहे हैं। छठ पर्व से पहले उनका नया गीत ‘छठी माई के आस’ रिलीज हो गया है। हर साल की तरह इस बार भी पवन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में छठ माता को समर्पित गीत गाया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

3. Jai Chhathi Maiya

Pawan Singh Chhath Geet( Source: Social Media)
Pawan Singh Chhath Geet( Source: Social Media)

छठ त्योहार के अवसर पर बॉलीवुड और भोजपुरी इंडस्ट्री के दोनों दिग्गजों ने अपने फैन्स को गाने के जरिए खास तोहफा दिया है। सोनू निगम और Pawan Singh के साथ हर्षिका पूनाचा भी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने वीडियो में सोनू निगम की पत्नी का किरदार निभाया है। इसके अलावा, खुशबू ने भी ‘जय छठी मइया’ गाने में आवाज दी है, जिसे लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

4. Sabhe Ghate Chal Gail

Pawan Singh Chhath Geet( Source: Social Media)
Pawan Singh Chhath Geet( Source: Social Media)

छठ का महीना आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर आस्था और भक्ति का रंग चढ़ने लगा है. इस साल छठ का त्योहार 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का एक छठ गीत फिर से दर्शकों के बीच छा गया है। पवन सिंह का ‘सभे घाटे चल गईल’ गीत छठ शुरू होने से पहले ही यूट्यूब पर छा गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

5. Ugi Suruj Dev

Pawan Singh Chhath Geet( Source: Social Media)
Pawan Singh Chhath Geet( Source: Social Media)

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार Pawan Singh का भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अलग ही रुतबा है। उनके गानों और फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में पवन सिंह श्रद्धा भक्तिपूर्ण छठ पूजा गीत ‘उगी सुरुज देव’ लेकर आए हैं। जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है और इंटरनेट पर छा गया है।

Also Read: Friday OTT Release This Week: इस फ्राइडे ओटीटी पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही हैं ये दमदार फिल्में

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।