Rekha Gupta Chhath Holiday: 1000 घाट, डेढ़ दिन की छुट्टी, छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार की भव्य तैयारी, इन घाटों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Summary :

Rekha Gupta Chhath Holiday:  बिहार का छठ महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जिसके लिए कई दिनों से तैयारियां की जाती है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली की दीपावली भव्य थी तो श्रद्धा व आस्था का छठ पर्व दिव्यता से भरपूर होगा। सरकार ने छठ पर्व को विस्तृत बनाने की तैयारी पूरी कर ली है, जिससे श्रद्धालु इस पर्व को पूरी शुद्धता व आस्था से मना सकें। वहीं बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली सरकार ने पहली बार डेढ़ दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। Rekha Gupta Chhath Holiday: डेढ़ दिन…

Rekha Gupta Chhath Holiday:  बिहार का छठ महापर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है जिसके लिए कई दिनों से तैयारियां की जाती है। इसी बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार दिल्ली की दीपावली भव्य थी तो श्रद्धा व आस्था का छठ पर्व दिव्यता से भरपूर होगा। सरकार ने छठ पर्व को विस्तृत बनाने की तैयारी पूरी कर ली है, जिससे श्रद्धालु इस पर्व को पूरी शुद्धता व आस्था से मना सकें। वहीं बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली सरकार ने पहली बार डेढ़ दिन की छुट्टी का ऐलान किया है।

Rekha Gupta Chhath Holiday: डेढ़ दिन छुट्टी की घोषणा

डेढ़ दिन छुट्टी की घोषणा
डेढ़ दिन छुट्टी की घोषणा (source: social media)

दिल्ली के लगभग 5 लाख पूर्वांचल के लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए CM रेखा गुप्ता ने पहली बार दिल्ली में डेढ़ दिन छुट्टी की घोषणा की है। बता दें कि दिल्ली में 27 तारीख दोपहर 2:00 बजे से 28 तारीख तक दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बता दें कि पहले छठ पूजा में सिर्फ 1 दिन की छुट्टी रहती थी लेकिन अब डेढ़ दिन की छुट्टी रहेगी। इसे फैसले को बिहार में होने वाले चुनाव से भी जोड़ा जा रहा है।

Chhath Ghat in Delhi: 1000 से अधिक छठ घाट

CM रेखा गुप्ता का कहना है कि इस बार पूरी दिल्ली में 1000 से अधिक छठ घाट बनाए जा रहे हैं, जिनमें यमुना किनारे 17 विशेष, भव्य मॉडल घाट तैयार हो रहे हैं। सरकार की ओर से प्रत्येक उप जिले में भी कम से कम एक मॉडल घाट बनाया जा रहा है। करीब 200 घाटों पर छठ पूजा से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Chhath Puja Holiday: छठ घाटों पर स्वच्छता अभियान शुरू

CM रेखा गुप्ता का यह भी कहना है कि दिल्ली के सभी सांसद, विधायक, पार्षद व जनप्रतिनिधियों ने बुधवार से अपने-अपने क्षेत्रों में बन रहे छठ घाटों पर स्वच्छता अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कुछ साल पूर्व यमुना पर छठ पूजा कर रहे श्रद्धालुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सरकार ने इन मुकदमों को वापस लेने का निर्णय लिया है।

Chhath Puja 2025: सरकारी प्रतिबंध हटाया

Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025 (source: social media)

छठ पूजा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि दिल्ली की आस्था, संस्कृति और श्रद्धा का उत्सव है। वर्षों से यमुना नदी पर छठ पूजा पर लगा सरकारी प्रतिबंध इस बार हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब सरकार स्वयं श्रद्धालुओं के लिए यमुना किनारे सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ पूजा स्थलों का निर्माण कर रही है। उन्होंने बताया कि यमुना तट पर पल्ला से लेकर कालिंदी कुंज तक कुल 17 प्रमुख स्थलों पर मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं। आबादी के हिसाब से इन घाटों की लंबाई आधे किलोमीटर से लेकर डेढ़ किलोमीटर तक होगी।

इसके अलावा प्रत्येक जिले और उप जिले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट अवश्य बनाया जाएगा ताकि सभी क्षेत्रों के श्रद्धालु सहजता व भक्तिभाव से पूजा कर सकें।

ALSO READ: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारी तेज, एलजी वीके सक्सेना ने वायुदेव घाट का किया निरीक्षण

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।