Rajasthan SDM controversy 2025: पेट्रोल पंप पर रौब दिखाना पड़ा भारी, थप्पड़बाज SDM सस्पेंड, पहली पत्नी ने किया चौंकाने वाले खुलासे

Summary :

Rajasthan SDM controversy 2025:  पेट्रोल पंप पर रौब दिखाना, बात ना मानना पर कर्मचारी को थप्पड़ जड़ना SDM को भारी पड़ गया है। कर्मचारी को थप्पड़ मारने के बाद विवादों में घिरे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी छोटू लाल शर्मा को सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से देर रात जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि निलंबन अवधि के दौरान छोटू लाल शर्मा सचिवालय जयपुर को रिपोर्ट करेंगे। जारी आदेश में कहा गया है कि…

Rajasthan SDM controversy 2025:  पेट्रोल पंप पर रौब दिखाना, बात ना मानना पर कर्मचारी को थप्पड़ जड़ना SDM को भारी पड़ गया है। कर्मचारी को थप्पड़ मारने के बाद विवादों में घिरे राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी छोटू लाल शर्मा को सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्मिक विभाग की ओर से देर रात जारी आदेश में स्पष्ट किया गया कि निलंबन अवधि के दौरान छोटू लाल शर्मा सचिवालय जयपुर को रिपोर्ट करेंगे। जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन प्रशासनिक कारणों से है और यह निर्णय राज्यपाल की अनुमति से लिया गया है।

Rajasthan SDM controversy 2025: CNG पंप पर विवाद

Rajasthan SDM controversy 2025
Rajasthan SDM controversy 2025 (source: social media)

पेट्रोल पंप पर रौब दिखाना का वीडियो वायरल होने के बाद SDM छोटू लाल शर्मा पर कार्रवाई की गई है। यह सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आया है जिसमें छोटू लाल शर्मा भीलवाड़ा जिले में अजमेर- भीलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जसवंतपुरा स्थित एक सीएनजी पंप पर हुए एक बड़े विवाद में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रतापगढ़ के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) छोटू लाल शर्मा अपने परिवार के साथ सीएनजी भरवाने के लिए वहां गए थे।

SDM First Wife Love Marriage: पहली शादी पत्नी पूनम जाखोड़िया से हुई

इस घटना के बाद CCTV फुटेज वायरल होने के बाद अब उनकी जिंदगी के कई किस्से भी सामने आए है। बता दें कि SDM छोटू लाल शर्मा की पहली शादी पत्नी पूनम जाखोड़िया से हुई थी दोनों की कॉलेज में बातचीत शुरू हुई थी और लव मैरिज भी की थी लेकिन उस समय छोटू लाल शर्मा SDM के पद पर कार्यरत नहीं थे। पत्नी ने बताया कि वर्ष 2018 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में चयन होने के बाद उनका रवैया बदल गया था और अपने दो बच्चों, पत्नी के साथ मारपीट करना और गुस्सा करना आम बात हो गई थी।

SDM Second Marriage: दीपिका व्यास से दूसरी शादी

SDM छोटू लाल शर्मा
SDM छोटू लाल शर्मा (source: social media)

पहली पत्नी के साथ दूरियां बढ़ने के बाद पत्नी ने बताया कि वर्ष 2023 में नकली हस्ताक्षर के साथ तलाक के दस्तावेज भेजे गए थे और यह मामला जोधपुर हाईकोर्ट तक गया था। पत्नी ने खुलासा करते हुए बताया कि यह सब पहले से तय किया गया था और वह आज भी उनके नाम का सिंदूर लगाती है। बता दें कि वर्ष 2024 में SDM छोटू लाल शर्मा ने दीपिका व्यास से दूसरी शादी की थी।

ALSO READ: मलेशिया दौरे को लेकर आया बड़ा अपडेट, आसियान समिट में नहीं जाएंगे PM मोदी, जानें क्या है वजह?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।