शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ चली गोली, संजीव जीवा गैंग का 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर

Summary :

Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। यह घटना भोगीमजरा के जंगल में हुई, जहां झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया गया, जबकि पुलिस का एक जवान घायल हो गया। Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter: लूट की वारदात के बाद मुठभेड़ शुरू जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे कुछ बदमाश वेदखेड़ी मार्ग पर लोगों को लूट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वेदखेड़ी निवासी जीतराम पुत्र…

Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। यह घटना भोगीमजरा के जंगल में हुई, जहां झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी बदमाश को मार गिराया गया, जबकि पुलिस का एक जवान घायल हो गया।

Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter: लूट की वारदात के बाद मुठभेड़ शुरू

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे कुछ बदमाश वेदखेड़ी मार्ग पर लोगों को लूट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने वेदखेड़ी निवासी जीतराम पुत्र रामचंद्र को रोककर उससे नगदी, मोबाइल और बाइक छीन ली। लूट की सूचना मिलते ही झिंझाना पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter,
Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter, photo (social media)

UP police Encounter: पुलिस की जवाबी कार्रवाई, इनामी बदमाश ढेर

बदमाशों की गोलीबारी का जवाब पुलिस ने भी दिया। गोलियों की इस मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाश की पहचान फैसल निवासी खालापार, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, फैसल संजीव जीवा गैंग का सक्रिय शूटर था। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और डकैती जैसे कई गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस उसे लंबे समय से तलाश रही थी और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter
Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter, photo (social media)

Sharp Shooter Faisal killed: सिपाही घायल, साथी बदमाश फरार

मुठभेड़ के दौरान एसओजी के सिपाही दीपक निर्वाण को भी गोली लग गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।मारे गए बदमाश का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकला। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने जंगल में कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो बाइक, दो पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं।थाना प्रभारी झिंझाना ने बताया कि फरार बदमाश की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter,
Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter, photo (social media)

वरिष्ठ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण किया और घायल सिपाही से मुलाकात कर हालचाल जाना। एसपी ने बताया कि मारा गया बदमाश संजीव जीवा गिरोह का कुख्यात सदस्य था, जिसके खिलाफ कई थानों में हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter
Sanjeev Jeeva Gang Shooter Encounter, photo (social media)

इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

इस मुठभेड़ के बाद इलाके में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कुशीनगर में बड़ा सड़क हादसा, छठ के मौके पर जयपुर से बिहार जा रही बस पलटी, 22 यात्री घायल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।