‘RJD के जंगलराज ने पीढ़ियों को बर्बाद किया…’, बिहार में विपक्ष पर जमकर बरसे PM मोदी

Summary :

PM Modi Bihar Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर जिले के दुधपुरा पुलिस लाइन मैदान में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद (RJD) और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इन दलों ने बिहार को “जंगलराज” की ओर धकेला था, जबकि एनडीए सरकार ने राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। PM Modi Bihar Visit Highlights: केंद्र से बिहार को तीन गुना अधिक सहायता पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जितना पैसा बिहार को केंद्र से मिलता था, एनडीए सरकार में उससे तीन गुना…

PM Modi Bihar Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर जिले के दुधपुरा पुलिस लाइन मैदान में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राजद (RJD) और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इन दलों ने बिहार को “जंगलराज” की ओर धकेला था, जबकि एनडीए सरकार ने राज्य को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है।

PM Modi Bihar Visit Highlights: केंद्र से बिहार को तीन गुना अधिक सहायता

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जितना पैसा बिहार को केंद्र से मिलता था, एनडीए सरकार में उससे तीन गुना ज्यादा फंड राज्य को दिया गया है। इस कारण बिहार में विकास की रफ्तार भी तीन गुना तेज हुई है। उन्होंने दावा किया कि केंद्र और राज्य दोनों मिलकर हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रहे हैं, जिसका असर अब गांव-गांव तक दिखाई दे रहा है।

PM Modi Bihar Visit: 2005 में खत्म हुआ ‘जंगलराज’, शुरू हुआ सुशासन

प्रधानमंत्री मोदी ने 2005 के विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में उस समय जंगलराज खत्म हुआ था और सुशासन की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि उस बदलाव ने बिहार को एक नई दिशा दी और अब फिर से जनता एनडीए को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाएगी।

PM Modi Bihar Visit Highlights
PM Modi Bihar Visit Highlights, photo (social media)

PM Modi News Today: नीतीश कुमार की सराहना

पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य को अंधकार से निकालकर विकास की राह पर लाया है। मोदी ने कहा, “आज आप किसी भी दिशा में चले जाइए, वहां या तो केंद्र सरकार का या राज्य सरकार का विकास कार्य दिखाई देता है।” उन्होंने बताया कि पानी, बिजली और इंटरनेट जैसी सुविधाएं केवल आराम के साधन नहीं हैं, बल्कि ये लोगों के सशक्तिकरण और रोजगार का माध्यम भी बन रही हैं।

आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि राजद और कांग्रेस को केवल अपने परिवार की राजनीति की चिंता है, बिहार के विकास की नहीं। उन्होंने कहा कि इन दलों के शासन में अपराध, अपहरण, रंगदारी और फिरौती जैसे मामलों ने उद्योग का रूप ले लिया था। मोदी ने कहा कि “जंगलराज” ने बिहार की कई पीढ़ियों को पीछे धकेल दिया और अब जनता दोबारा उस दौर में नहीं जाना चाहती।

PM Modi Bihar Visit Highlights
PM Modi Bihar Visit Highlights, photo (social media)

महिला रोजगार योजना की सराहना

पीएम मोदी ने बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 1 करोड़ 20 लाख महिलाओं को रोजगार के लिए 10-10 हजार रुपए की सहायता दी गई है। उन्होंने वादा किया कि 14 नवंबर के बाद जब एनडीए की सरकार दोबारा बनेगी, तो महिलाओं को रोजगार के और अधिक अवसर दिए जाएंगे।

किसानों और मछुआरों के लिए योजनाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में मखाना किसानों के लिए सरकार ने नया मखाना बोर्ड बनाया है, जिससे किसानों को नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक 28 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि बिहार के किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि छोटे किसान और मछुआरे एनडीए सरकार की प्राथमिकता में हैं। वहीं सभा से पहले पीएम मोदी कर्पूरी ग्राम पहुंचे और स्व. कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें: कल से आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत, PM मोदी ने इस अवसर पर लोगों से की ये खास अपील, कहा…

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।