Chhath Puja Bhog & Prasad: छठ पूजा में क्या लगाएं भोग? जानें छठी मैया की प्रिय चीजें और सामग्री लिस्ट

Summary :

Chhath Puja Bhog & Prasad: दिवाली के छठे दिन मनाया जाने वाला लोकपर्व छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो रही है। यह पर्व खासतौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और उषा अर्घ्य के साथ समापन होता है। यह पर्व न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतिक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और पारिवारिक सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करते हैं। छठ व्रत को…

Chhath Puja Bhog & Prasad

Chhath Puja Bhog & Prasad: दिवाली के छठे दिन मनाया जाने वाला लोकपर्व छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर से हो रही है। यह पर्व खासतौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और उषा अर्घ्य के साथ समापन होता है। यह पर्व न केवल श्रद्धा और भक्ति का प्रतिक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और पारिवारिक सौहार्द को भी बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर श्रद्धालु सूर्य देव और छठी मैया की उपासना करते हैं। छठ व्रत को सबसे कठोर व्रतों में से एक माना गया है, जिसमें व्रती महिलाएं या पुरुष 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखते हैं। ऐसे में पूजा और व्रत को विधि-विधान से करने के लिए कुछ जरुरी चीजों को आवश्यकता होती है, इसलिए पहले से ही उन चीजों की तैयारी कर लें। आइए जानते हैं छठी मैया का प्रिय भोग और पूजा सामग्री लिस्ट…

Chhath Puja 2025 Bhog: छठ पूजा के लिए 5 पारंपरिक भोग

Chhath Puja Bhog & Prasad
छठ पूजा के लिए 5 पारंपरिक भोग (Image- Ai Generated)

ठेकुआ

छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण प्रसाद ठेकुआ माना जाता है। इस प्रसाद को गेहूं के आटे, घी और गुड़ से बनाया जाता है, यह एक मीठा और क्रिस्पी स्नैक्स है। इस प्रसाद के बिना छठ पूजा अधूरी मानी जाती है।

मीठा पुआ

मीठा पुआ भी आटे और गुड़ से बनाकर तैयार किया जाता है, लेकिन इसे तलने के बजाय तवे पर सेंका जाता है। ये छठ प्रसाद मीठा और ठेकुआ की तरह ही होता है।

रसियाव

रसियाव चावल, दूध और गुड़ से बनने वाली टेस्टी खीर है, यह व्रत खोलने के लिए बनाई जाती है। यह प्रसाद हर किसी को पसंद आता है और इसे प्रसाद के रूप में सभी को बांटा जाता है।

कद्दू-भात

इसमें कद्दू की मसालेदार सब्जी और चावल बनाया जाता है। यह एक पारंपरिक प्रसाद है, जिसको भोग के लिए बनाया जाता है। यह ट्रेडिशनल रेसिपी खाने में स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

हरा चना मसाला

छठ पूजा पर उबले हुए हरे चने को हल्के मसाले और नींबू के रस के साथ मिलाकर बनाया जाता है। प्रसाद की ये रेसिपी भी खाने में स्वादिष्ट और प्रोटीन से भरपूर होती है।

Chhath Puja 2025 Samagri: पूजन सामग्री लिस्ट

Chhath Puja Bhog & Prasad
पूजन सामग्री लिस्ट (Image- Ai Generated)
  • बांस की सुप, डाला या टोकरी
  • तांबे या कांसे का कलश
  • 1 गिलास, दूध और जल के लिए
  • दीपक और रुई बत्ती
  • कलावा
  • फूल-माला
  • कुमकुम
  • धूप
  • गेहूं
  • शहद
  • नारंगी सिंदूर
  • गुड़
  • ठेकुआ
  • चावल
  • चावल का आटा
  • डाभ नींबू
  • पान और सुपारी
  • गंगाजल
  • जल से भरे घड़े
  • मिट्टी या पीतल का दिया
  • लाल या पीले रंग का वस्त्र
  • लकड़ी की चौकी
  • 5 पत्ते लगे हुए गन्ने
  • पानी वाला नारियल
  • फल
  • मिठाई (ठेकुआ, रसीया, गुड़ का पुआ)

यह भी पढ़ें: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा छठ महापर्व! इस आरती से करें सूर्यदेव का गुणगान, हर मनोकामना होगी पूरी

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।