इस्लामी कैलेंडर में दो मुख्य ईद होती हैं। पहली ईद-उल-फितर है, जो रमजान के बाद आती है। दूसरी ईद-उल-अजहा (बकरीद) है, जो साल के आखिरी महीने में मनाई जाती है। चलिए जानते हैं कि इस बार भारत में ईद कब और कैसे मनाई जाएगी।
Eid-ul-Fitr 2026 Date in India: भारत में ईद कब है?

इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, शव्वाल का चांद दिखने के अगले दिन ईद मनाई जाती है। जानकारों के मुताबिक, भारत में ईद 21 मार्च, शनिवार को मनाई जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि 19 मार्च को चांद नजर नहीं आया। वहीं, सऊदी अरब जैसे देशों में ईद 20 मार्च को ही मनाई जा रही है।
Eid-ul-Fitr Days: ईद कितने दिन चलती है?
Eid Ul-Fitr History: ईद उल-फितर का इतिहास
इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, ईद-उल-फितर की शुरुआत तब हुई जब पैगंबर मुहम्मद मक्का से मदीना गए थे। मदीना में उन्होंने देखा कि लोग पहले से ही दो दिन त्योहार मनाते थे। तब पैगंबर ने कहा कि अल्लाह ने मुसलमानों को इनसे भी बेहतर दो दिन दिए हैं- ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा।
दुनिया में पहली बार ईद 624 ईसवी में मनाई गई थी। यह मौका ‘जंग-ए-बद्र’ नाम की लड़ाई में मिली जीत की खुशी का था। इस बड़ी जीत के बाद सभी का मुंह मीठा कराया गया था, इसीलिए आज भी इसे ‘मीठी ईद’ कहा जाता है। तब से लेकर आज तक मुसलमान हर साल रमजान के रोजे खत्म होने के बाद इसे बड़े भाईचारे और प्यार के साथ मनाते हैं।


Download Android App
Download iOS App




