“ईद पर खेलेंगे खून की होली” उत्तम नगर में लगे पोस्टर, खौफ से घर छोड़ने पर मजबूर हुए जिहादी!

Summary :

Threat in Uttam Nagar on EID: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन एक बच्ची ने रंग से भरा गुब्बारा फेंक दिया था जिसमें मुस्लिम महिला के कपड़ों पर रंग का छींटा पड़ गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों की भीड़ ने बहस करने के बाद तरूण की हत्या कर दी थी। होली के दिन पूरा देश आपस में खुशियां बांटने के जश्न में डूबा था लेकिन उत्तम नगर में मामूली विवाद के जिहादियों की भीड़ ने बाद खून की होली खेल ली और तरुण की हत्या कर दी। अब ईद के दिन पर उत्तम नगर…

Threat in Uttam Nagar on EID: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन एक बच्ची ने रंग से भरा गुब्बारा फेंक दिया था जिसमें मुस्लिम महिला के कपड़ों पर रंग का छींटा पड़ गया और यह विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों की भीड़ ने बहस करने के बाद तरूण की हत्या कर दी थी। होली के दिन पूरा देश आपस में खुशियां बांटने के जश्न में डूबा था लेकिन उत्तम नगर में मामूली विवाद के जिहादियों की भीड़ ने बाद खून की होली खेल ली और तरुण की हत्या कर दी।

अब ईद के दिन पर उत्तम नगर में तनाव बढ़ा हुआ है और सुरक्षा बल अलर्ट पर है साथ ही अब नफरती पोस्टर की वजह से खौफ बढ़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ मुसलमानों ने ईद से पहले इलाका खाली कर दिया है।

Threat in Uttam Nagar on EID: खुलेआम भड़काऊ नारे लगाया जा रहे

इस हत्याकांड के बाद अब सोशल मीडिया में भी धमकी, नफरती पोस्टर और खुलेआम भड़काऊ नारे लगाया जा रहे है जिससे यह तनाव ईद से पहले अधिक बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया में माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है और हाथों में हथियार लेकर हिंसक नारे लगाए जा रहे कि अब ईद पर खून की होली खेली जाएगी। विशेष समुदाय के खिलाफ उकसाने के पोस्टर और नारे लगाने के बीच उत्तम नगर के लोगों में डर का माहौल है और असुरक्षा की भावना गहरी हो गई है।

Uttam Nagar Communal Tensions: मुसलमान परिवारों ने  घर छोड़ा

Uttam Nagar Communal Tensions
Uttam Nagar Latest News (Social Media)

इसी डर के चलते कुछ मुसलमान परिवारों ने अस्थाई रुप से अपना घर छोड़ दिया है और इलाका खाली कर दिया है कि किसी की गलती हम पर भारी ना पड़ जाए। उत्तम नगर में डर का माहौल बना हुआ है और अपने घर में ही मुसलमान परिवार खौफ में है साथ ही आरोप लगा रहे है कि कुछ लोग हिंसक धमकी देते हुए खून की होली खेलने की बात कर रहे है। वहीं दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि पुलिस तैनाती से लोगों में सुरक्षा और संरक्षा की भावना पैदा होनी चाहिए।

Police on Alert in Uttam Nagar: पुलिस प्रशासन अलर्ट

पुलिस को उत्तम नगर में राम नवमी तक यह व्यवस्था जारी रखने और आवश्यकता पड़ने पर इसे बढ़ाने का निर्देश दिया। उच्च न्यायालय ईद पर हिंसा की आशंका जताते हुए दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था और सुनवाई के दौरान कहा कि ईद खुशी मनाने का त्योहार है ऐसे पवित्र अवसर पर सार्वजनिक जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, यह सुनिश्चित करना सभी प्रशासन का कर्तव्य है। समाज के किसी भी वर्ग के किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या तोड़फोड़ नहीं होनी चाहिए।

सशस्त्र कर्मियों की 4 कंपनियां तैनात

उत्तम नगर में सुरक्षा के लिए 800 पुलिसकर्मी और सशस्त्र कर्मियों की 4 कंपनियां मौके पर मौजूद हैं। पूरा इलाका सुरक्षा तैनाती और छावनी में बदल दिया है। साथ ही सोशल मीडिया की निगरानी की जा रही है 157 पोस्ट हटाने के निर्देश दिए गए हैं और 15 पोस्ट पहले ही हटा दिए गए हैं।

ALSO READ: होली के बीच युवकों पर राख फेकते दिखा जिहादी मौलाना! दिल्ली की घटना से जोड़कर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।