14 सितंबर को इस शुभ मुहूर्त में करें गणपति स्थापना, देखें सही पूजा विधि और भोग

Summary :

Ganesh Chaturthi 2026 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार 14 सितंबर यानी आज पड़ रहा है। आज के दिन लोग अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना करके पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करेंगे। अगर आप भी मूर्ति स्थापना और पूजा करने का शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल जरूर देखें। गणेश चतुर्थी 2026 आज का शुभ मुहूर्त चतुर्थी…

Ganesh Chaturthi 2026 Shubh Muhurat: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी का पावन त्यौहार 14 सितंबर यानी आज पड़ रहा है। आज के दिन लोग अपने घर में भगवान गणेश की स्थापना करके पूरे विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना करेंगे। अगर आप भी मूर्ति स्थापना और पूजा करने का शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल जरूर देखें।

गणेश चतुर्थी 2026 आज का शुभ मुहूर्त

ganesh puja muhurat 2026
ganesh puja muhurat 2026 (AI Generated)

चतुर्थी तिथि 14 सितंबर की सुबह 7:06 बजे से शुरू होकर 15 सितंबर की सुबह 7:44 बजे तक रहेगी। गणपति स्थापना और पूजा के लिए सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक का समय शुभ माना जा रहा है। गणेश चतुर्थी पर चंद्रमा के दर्शन को लेकर भी धार्मिक मान्यता है।

गणेश चतुर्थी पूजा विधि

Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026 (AI Generated)
  • सबसे पहले जिस स्थान पर गणेश जी विराजमान करने है वहां की साफ सफाई अच्छे से कर लें।
  • इसके बाद वहां पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • फिर भगवान गणेश का ध्यान करें और उन्हें आचमन और पूजा सामग्री अर्पित करें।
  • उसके बाद भगवान गणेश को सबसे पहले सिंदूर से तिलक करें फिर दूर्वा अर्पित करें। इसके बाद फूल और अक्षत अर्पित करें।
  • इसके बाद भगवान गणेश के मंत्रों का जप करें।
  • लास्ट में आरती और कथा सुने और फिर भगवान गणेश को भोग लगाएं।
  • इस बात का ख्याल रखें की गणेश जी को मोदक का भोग जरूर लगाएं।

Also Read: Hartalika Teej 2026 Vrat Niyam: पहली बार व्रत रखने वाली हैं हरतालिका तीज का व्रत; जान लें सही नियम और पूजा विधि

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।