मिडिल ईस्ट में लगातार तनाव बढ़ने के कारण शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था जिसमें निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपये डूबने का दावा किया गया है। बता दें कि आज गणेश चतुर्थी के दिन 14 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई और एनएसई, दोनों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। आज बाजार बंद होने के बाद 15 सितंबर 2026 को फिर से खुलेगा और कारोबार फिर शुरू होगा।
आज बाजार रहेगा बंद
14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी के कारण बाजार बंद रहेगा और ट्रेडिंग नहीं होगी। इस दौरान इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, एनडीएस-आरएसटी और ट्राई-पार्टी रेपो से जुड़े लेनदेन भी बंद रहेंगे। इन बाजारों में सुबह का सत्र बंद रहेगा और शाम 5:00 बजे के बाद ट्रेडिंग फिर शुरू होगी। शेयर बाजार बंद रहने के साथ ही कमोडिटी बाजार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा।
देखें 2026 साल की Holiday List
साल 2026 में NSE और BSE की अवकाश लिस्ट के अनुसार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी, 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर दिवाली, 24 नवंबर को गुरु नानक देव और 25 दिसंबर को क्रिसमस के कारण बाजार बंद रहेंगे और ट्रेडिंग नहीं होगी। आज बाजार बंद रहने के बाद निवेशकों को अब अगले कारोबारी सत्र के लिए 15 सितंबर तक इंतजार करना होगा।


Download Android App
Download iOS App




