Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर बजरंगबली को लगाएं इन 5 चीजों का प्रिय भोग, दूर होंगे सारे संकट

Summary :

Hanuman Jayanti 2026 Bhog: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का दिन बहुत ही पावन माना जाता है क्योंकि यह दिन बजरंगबली को समर्पित है। साल 2026 में हनुमान जयंती का पर्व गुरुवार, 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन कोई भक्त सच्चे मन से पूजा करता है और हनुमान जी की पसंद का भोग लगाता है, तो उसके जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। उनकी कृपा से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। हनुमान जी को खुश करने के लिए कुछ खास चीजें अर्पित की जाती हैं, जिनके बारे में…

Hanuman Jayanti 2026 Bhog: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का दिन बहुत ही पावन माना जाता है क्योंकि यह दिन बजरंगबली को समर्पित है। साल 2026 में हनुमान जयंती का पर्व गुरुवार, 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि यदि इस दिन कोई भक्त सच्चे मन से पूजा करता है और हनुमान जी की पसंद का भोग लगाता है, तो उसके जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। उनकी कृपा से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। हनुमान जी को खुश करने के लिए कुछ खास चीजें अर्पित की जाती हैं, जिनके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

Hanuman Jayanti 2026 Bhog: हनुमान जी के प्रिय भोग

Hanuman Jayanti 2026 Bhog
Hanuman Jayanti 2026 Bhog (Source:Social Media)

1. बूंदी या बेसन के लड्डू

हनुमान जी को पीली रंग की चीजें बहुत पसंद हैं, इसलिए बूंदी और बेसन के लड्डू उनके सबसे प्रिय भोग माने जाते हैं। हनुमान जयंती के दिन मंदिर जाकर या घर पर ही उन्हें लड्डू चढ़ाना बहुत शुभ होता है। कहा जाता है कि लड्डू का भोग लगाने से भक्तों की हर अधूरी मनोकामना पूरी होती है और जीवन में मिठास घुलती है।

2. केले का भोग

फलों में हनुमान जी को केला सबसे ज्यादा पसंद है। पूजा के समय ताजे केलों का भोग लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। भोग लगाने के बाद इन केलों को प्रसाद के रूप में लोगों के बीच बांटना चाहिए, इससे पुण्य मिलता है और घर में बरकत होती है।

यह भी पढ़ें – सोम प्रदोष व्रत पर जरूर करें शिव के इन 108 नामों का जाप, कष्टों से मुक्ति दिलाएंगे महादेव

3. गुड़ और भुने हुए चने

हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चने का भोग लगाना शुभ माना गया है। यह भोग बहुत ही साधारण है लेकिन बजरंगबली को अत्यंत प्रिय है। गुड़ और चना शक्ति का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे चढ़ाने से इंसान को शारीरिक मजबूती और मानसिक शांति मिलती है।

4. मीठा पान

हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने का भी विशेष महत्व है। अगर आपके जीवन में कोई बहुत बड़ी परेशानी है, तो हनुमान जयंती पर उन्हें एक मीठा पान (बिना तंबाकू वाला) जरूर चढ़ाएं। इससे बजरंगबली प्रसन्न होकर अपने भक्त के सभी कष्ट हर लेते हैं।

5. सिंदूर और चमेली का तेल

यह खाने वाला भोग नहीं है, लेकिन हनुमान जी के श्रृंगार में यह सबसे जरूरी है। उन्हें चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर चढ़ाना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और इंसान हर डर से मुक्त हो जाता है।

Hanuman Ji Bhog Lagane ka Tarika: भोग लगाने का सही तरीका

Hanuman Ji Bhog Lagane ka Tarika
Hanuman Ji Bhog Lagane ka Tarika (Source:Social Media)
हनुमान जयंती पर पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें। पूजा शुरू करने से पहले भगवान श्री राम का नाम जरूर लें, क्योंकि राम जी के बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें और फिर पूरी श्रद्धा के साथ भोग लगाएं। हनुमान जी को चढ़ाया जाने वाला भोग पूरी तरह शुद्ध और सात्विक होना चाहिए। पूजा पूरी होने के बाद उस प्रसाद को खुद भी ग्रहण करें और अपने परिवार तथा जरूरतमंदों में भी बांटें।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।