छोटी दिवाली पर हनुमान पूजा का विशेष महत्व, इस तेल का दिया जलाने से दूर होते हैं सारे संकट

Summary :

Hanuman Puja 2025: देशभर में छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इसे काली चौदस और रूप चौदस भी कहा जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और संकटमोचन हनुमान जी की विशेष पूजा का महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी आराधना करने से सारे दुःख, पाप और बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस रात हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाकर पूजा करने का विशेष महत्व होता है। Hanuman Puja 2025: इस दिन हनुमान जी के लिए कौन-कौन से दीपक…

Hanuman Puja 2025: देशभर में छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। इसे काली चौदस और रूप चौदस भी कहा जाता है। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज और संकटमोचन हनुमान जी की विशेष पूजा का महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, छोटी दिवाली के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन उनकी आराधना करने से सारे दुःख, पाप और बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस रात हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाकर पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

Hanuman Puja 2025: इस दिन हनुमान जी के लिए कौन-कौन से दीपक जलाएं?

1. सरसों के तेल का दीपक

Hanuman Puja 2025
Hanuman Puja 2025, PHOTO (social media)

नरक चतुर्दशी की रात हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

2. आटे का दीपक

Hanuman Puja 2025
Hanuman Puja 2025, PHOTO (social media)

इस दिन गेहूं के आटे से बना दीपक भी जलाया जा सकता है। इसमें चमेली के तेल का प्रयोग करें। यह दीपक शनि दोष को दूर करने में सहायक माना जाता है और जीवन में शांति लाता है।

3. चौमुखी दीपक

Hanuman Puja 2025
Hanuman Puja 2025, PHOTO (social media)

हनुमान जी की पूजा में चौमुखी दीपक जलाने का भी खास महत्व होता है। इसे देसी घी या सरसों के तेल से जलाया जाता है और घर के ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखा जाता है। यह दीपक घर में समृद्धि और शांति लाने में मदद करता है।

हनुमान पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 19 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:51 बजे शुरू होगी और 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे तक चलेगी। इस दौरान हनुमान जी की पूजा का सबसे उत्तम समय:19 अक्टूबर की रात 11:41 बजे से लेकर 20 अक्टूबर की रात 12:31 बजे तक रहेगा। इस समय में हनुमान जी की पूजा, दीप प्रज्वलन और मंत्र जाप करना विशेष रूप से लाभकारी होगा।

Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली पर यह भी करें

  • यमराज के लिए घर के बाहर दक्षिण दिशा में दीपक जलाएं।
  • घर को साफ-सुथरा रखें और तुलसी के पास दीपक लगाएं।
  • गरीबों को भोजन या वस्त्र दान करें।

यह भी पढ़ें: Choti Diwali 2025: आखिर क्या है आज के दिन का महत्व? जानें क्यों की जाती है यम देव की पूजा, ये है मुहूर्त का समय और विधि

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।