आखिर परिवार के साथ Diwali क्यों नहीं मानते Diljit Dosanjh, किस बात Singer को लगता है डर?

Summary :

दीपावली का त्योहार देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हर तरफ रोशनी और खुशियों का माहौल है. इसी बीच बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने फैंस के साथ दिवाली से जुड़ा एक इमोशनल इमोशनल मोमेंट शेयर किया है। सिंगर का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कभी दिवाली उनका सबसे पसंदीदा त्योहार हुआ करता था, लेकिन वक्त के साथ उनके लिए इस त्योहार के मायने बदल गए। दिवाली कभी थी सबसे प्यारा त्योहार दिलजीत दोसांझ (Diljit…

दीपावली का त्योहार देशभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हर तरफ रोशनी और खुशियों का माहौल है. इसी बीच बॉलीवुड और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने फैंस के साथ दिवाली से जुड़ा एक इमोशनल इमोशनल मोमेंट शेयर किया है। सिंगर का यह इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कभी दिवाली उनका सबसे पसंदीदा त्योहार हुआ करता था, लेकिन वक्त के साथ उनके लिए इस त्योहार के मायने बदल गए।

दिवाली कभी थी सबसे प्यारा त्योहार

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh)  की टीम के ऑफिसियल इंस्टाग्राम पेज ‘टीम दिलजीत ग्लोबल’ पर शेयर किए गए वीडियो में सिंगर ने अपने बचपन की दिवाली को याद करते हुए कहा कि जब वे अपने परिवार के साथ रहते थे, तब इस त्योहार की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू हो जाती थीं. गांव की गलियां, घर और मंदिर सभी रंग-बिरंगी लाइट्स और दीयों से जगमगाते थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TEAM DOSANJH (@teamdiljitglobal)

शाम 4 बजे से शुरू होता था त्योहार

उन्होंने बताया कि शाम को वे घर सजाने के साथ-साथ पटाखे फोड़ते थे और इसके बाद अपने गांव दोसांझ कलां में स्थित गुरुद्वारे, शिव मंदिर, दरगाह और गुगा पीर स्थान पर दीये जलाने जाते थे. सिंगर ने आगे कहा “हमारे गांव में शाम 4 बजे से ही त्योहार का जश्न शुरू हो जाता था और देर रात तक चलता था. जब हमारे पटाखे खत्म हो जाते थे, तो हम दूसरों को पटाखे फोड़ते हुए देखने लग जाते थे. दिवाली हमेशा से मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार रहा है.”

diljit dosanjh

इमोशनल हुए Diljit Dosanjh

वीडियो में दिलजीत (Diljit Dosanjh) ने इमोशनल होते हुए बताया कि जब तक वे परिवार के साथ थे, दिवाली उनकी जिंदगी का सबसे रोशन दिन होता था. “मुझे दिवाली बहुत पसंद थी. मैं बहुत पटाखे फोड़ता था. लेकिन जब मैं परिवार से अलग हुआ, तो मन में एक खालीपन सा महसूस हुआ. तभी से मैंने दिवाली मनाना छोड़ दिया. अब पटाखों की आवाज से भी डर लगने लगा है,”।

diljit dosanjh diwali video

 

 

 

 

उनकी यह बात सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए और कमेंट सेक्शन में दिलजीत को प्यार और सपोर्ट भेजने लगे. कई लोगों ने लिखा कि भले ही उन्होंने त्योहार मनाना छोड़ दिया हो, लेकिन उनकी मुस्कान ही सबके लिए रोशनी की तरह है.

वर्क फ्रंट

जहां एक तरफ दिलजीत (Diljit Dosanjh)  ने दिवाली से जुड़े पल शेयर किये। वहीं दूसरी ओर प्रोफेशनल फ्रंट वह जल्द ही वे टीवी के पॉपुलर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 17 में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर नजर आएंगे. फैंस इस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 में एयरफोर्स ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म देशभक्ति और जज्बे से भरी कहानी होगी, जिसमें दिलजीत अपने एक्शन और इमोशन दोनों से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती हुई Parineeti Chopra, जल्द ही मिल सकती है Good News!

Yashika Jandwani