पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, छीनी जाएगी Mohammad Rizwan की कप्तानी!

Summary :

Mohammad Rizwan Captaincy: पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर सुर्खियों में है। खबर है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की वनडे कप्तानी अब खतरे में पड़ गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और राष्ट्रीय चयन समिति सोमवार को लाहौर में एक अहम बैठक करने जा रही हैं, जिसमें वनडे टीम की कप्तानी पर फैसला लिया जा सकता है। यह कदम Pakistan क्रिकेट में बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है। Mohammad Rizwan Captaincy: हेड कोच ने की मांगी दरअसल, Pakistan के सीमित ओवरों के कोच माइक हेसन ने PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी को एक पत्र लिखकर वनडे टीम की दिशा…

Mohammad Rizwan Captaincy: पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर सुर्खियों में है। खबर है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की वनडे कप्तानी अब खतरे में पड़ गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और राष्ट्रीय चयन समिति सोमवार को लाहौर में एक अहम बैठक करने जा रही हैं, जिसमें वनडे टीम की कप्तानी पर फैसला लिया जा सकता है। यह कदम Pakistan क्रिकेट में बड़े बदलाव की शुरुआत मानी जा रही है।

Mohammad Rizwan Captaincy: हेड कोच ने की मांगी

Mohammad Rizwan
Mohammad Rizwan

दरअसल, Pakistan के सीमित ओवरों के कोच माइक हेसन ने PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी को एक पत्र लिखकर वनडे टीम की दिशा और नेतृत्व पर गंभीर चर्चा की मांग की थी। इसी अनुरोध के बाद यह संयुक्त बैठक बुलाई गई है। PCB के आधिकारिक बयान के अनुसार, अभी तक कप्तानी पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है, लेकिन इस मीटिंग में बड़े फैसले की उम्मीद जताई जा रही है।

Mike Hesson
Mike Hesson

फिलहाल पाकिस्तान के पास तीनों फॉर्मेट्स के लिए अलग-अलग कप्तान हैं। शान मसूद टेस्ट टीम के कप्तान हैं, मोहम्मद रिजवान वनडे टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि सलमान अली आगा टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, रिजवान की कप्तानी पर सवाल तब उठने लगे जब पाकिस्तान ने हाल ही में घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल गंवा दिया और फिर चैंपियंस ट्रॉफी से भी शुरुआती चरण में ही बाहर हो गया।

अच्छे हैं आकड़ें

Mohammad Rizwan Captaincy
Mohammad Rizwan Captaincy (Source – Social Media)

दिलचस्प बात यह है कि Mohammad Rizwan का व्यक्तिगत प्रदर्शन अब भी शानदार रहा है। वह 2025 में पाकिस्तान के लिए वनडे में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 36 से ज्यादा की औसत से 361 रन बनाए हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्होंने 75 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद PCB के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक टीम में नए नेतृत्व की मांग लगातार बढ़ रही है। अब सभी की निगाहें सोमवार की बैठक पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि क्या रिजवान की कप्तानी बच पाएगी या नहीं।

Also Read: बारिश के बीच गिरते रहे भारत के विकेट, मगर ड्रेसिंग रूम में पॉपकॉर्न के साथ मौज उड़ाते दिखे Shubman Gill और Rohit Sharma

Rahul Singh Karki