“गानों को इस्तेमाल करके…” Bollywood Industry को लेकर ये क्या बोल गए AP Dhillon?

Summary :

पंजाबी सिंगर और ग्लोबल सेंसेशन एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने अपने म्यूजिक से दुनिया भर में पंजाबी इंडस्ट्री का नाम रोशन किया है. उनका सुपरहिट गाना ब्राउन मुंडे न सिर्फ देश में बल्कि इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट्स पर भी टॉप 10 में रहा है. आज एपी का नाम दुनियाभर भी बच्चा-बच्चा जनता है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इतनी सक्सेस के बावजूद एपी ढिल्लों ने अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना नहीं गाया. लेकिन एपी बॉलीवुड के कोलैब क्यों नहीं करना चाहते इसको लेकर सिंगर ने चौंकाने वाले खुलासे किए है। आर्टिस्ट को होता है नुकसान एसएमटीवी…

ap dhillon

पंजाबी सिंगर और ग्लोबल सेंसेशन एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने अपने म्यूजिक से दुनिया भर में पंजाबी इंडस्ट्री का नाम रोशन किया है. उनका सुपरहिट गाना ब्राउन मुंडे न सिर्फ देश में बल्कि इंटरनेशनल म्यूजिक चार्ट्स पर भी टॉप 10 में रहा है. आज एपी का नाम दुनियाभर भी बच्चा-बच्चा जनता है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इतनी सक्सेस के बावजूद एपी ढिल्लों ने अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए गाना नहीं गाया. लेकिन एपी बॉलीवुड के कोलैब क्यों नहीं करना चाहते इसको लेकर सिंगर ने चौंकाने वाले खुलासे किए है।

आर्टिस्ट को होता है नुकसान

एसएमटीवी यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने खुलासा किया कि उन्होंने जानबूझकर बॉलीवुड फिल्मों के लिए काम नहीं किया, क्योंकि उन्हें इंडस्ट्री के काम करने के तरीके से आपत्ति है. सिंगर ने कहा “मैं आपको बताता हूं कि मैंने अब तक कोई बॉलीवुड गाना क्यों नहीं किया. इसका कारण ये नहीं कि मैं नहीं करना चाहता, बल्कि इसलिए कि मुझे अपने लोगों और अपनी कम्युनिटी की परवाह है.”

ap dhillon

एपी ने आगे कहा कि जब भी कोई पंजाबी कलाकार बॉलीवुड फिल्मों के लिए गाना बनाता है, तो प्रोड्यूसर उस गाने के सभी राइट्स अपने पास रख लेते हैं. “गाना, रीमिक्स, ट्रैक सब कुछ प्रोड्यूसर के पास चला जाता है. इससे कलाकार को नुकसान होता है और इंडस्ट्री उससे मुनाफा कमाती है,”।

कलाकारों के हक”

एपी ने कहा आगे साफ तौर पर कहा कि “अगर बॉलीवुड अपने काम करने का तरीका नहीं बदलता, तो वे वहां काम नहीं करेंगे. “मैंने उनसे कहा कि मुझे खुशी होगी कोलैब करने में, लेकिन पहले अपने सिस्टम को बदलो. कलाकारों को उनके हक मिलने चाहिए,”

बड़े सितारों के ठुकराए ऑफर

एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने इस इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने बॉलीवुड के दो बड़े सितारों का ऑफर ठुकराया था. बिना किसी का नाम लिए उन्होंने बताया, “कुछ सुपरस्टार्स मेरी म्यूजिक के फैन थे और चाहते थे कि मैं उनके लिए गाना बनाऊं. हमने गाना और सीन दोनों प्लान कर लिए थे. लेकिन जब उन्होंने मुझसे कहा कि उसके सारे राइट्स उनके पास रहेंगे, तो मैंने साफ इनकार कर दिया. मेरे लिए म्यूजिक सिर्फ बिजनेस नहीं, इमोशन है.”

ap dhillon

 

 

उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड का यह रवैया कलाकारों के क्रिएटिव फ्रीडम को खत्म करता है. “अगर हम अपने काम के मालिक नहीं रहेंगे, तो कला की आत्मा खत्म हो जाएगी. यही वजह है कि मैं आज तक बॉलीवुड से दूर हूं”।

पंजाबी सिंगर्स पर उठाए सवाल

एपी ढिल्लों (AP Dhillon) ने बातचीत के दौरान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों पर भी सवाल उठाए, जो बॉलीवुड के साथ बार-बार कोलैब कर रहे हैं. उनका कहना था कि अगर पंजाबी सिंगर्स इन शर्तों को मानते रहेंगे, तो उनकी इंडस्ट्री कभी स्वतंत्र नहीं हो पाएगी. उन्होंने कहा “जब तक हमारे कलाकार ‘ना’ कहना नहीं सीखेंगे, तब तक पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री आगे नहीं बढ़ेगी”।

सलमान खान संग आ चुके नज़र

बता दें, एपी ढिल्लों (AP Dhillon) बॉलीवुड सितारों सलमान खान और संजय दत्त के साथ ओल्ड मनी नामक म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं. इस वीडियो में उन्होंने एक्टिंग भी की थी, लेकिन यह किसी फिल्म का हिस्सा नहीं था. इसके अलावा, सिंगर कई बार विवादों में भी घिरे रहे हैं. कुछ समय पहले उन्होंने सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट्स पर तंज कसते हुए कहा था कि “कई शो हाउसफुल बताए जाते हैं, लेकिन असल में उनके टिकट्स की बुकिंग उतनी नहीं होती.”

वहीं अब एपी ढिल्लों (AP Dhillon)  के बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर दिए गए स्टेटमेंट के बाद एक बार फिर म्यूजिक और उनके कॉपी राइट्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गयी है। लेकिन क्या सिंगर इस बात का कोई हल निकाल पाएंगे और क्या उन्हें इनके हक़ मिल पाएंगे ये एक बड़ा सवाल है।

ये भी पढ़ें: आखिर परिवार के साथ Diwali क्यों नहीं मानते Diljit Dosanjh, किस बात Singer को लगता है डर?

Yashika Jandwani