अस्पताल में भर्ती हुई Parineeti Chopra, जल्द ही मिल सकती है Good News!

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। खबर है कि परिणीति डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं और उनके साथ पति राघव भी मौजूद हैं। दोनों परिवारों में इस समय खुशी का माहौल है, क्योंकि दिवाली से पहले ही उनके जीवन में दोगुनी खुशियां दस्तक देने वाली हैं। नन्हे मेहमान का इंतज़ार करीबी सूत्रों के मुताबिक, परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच चुके हैं और हर कोई नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता…

parineeti chopra hospitalised baby in on the way

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। खबर है कि परिणीति डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं और उनके साथ पति राघव भी मौजूद हैं। दोनों परिवारों में इस समय खुशी का माहौल है, क्योंकि दिवाली से पहले ही उनके जीवन में दोगुनी खुशियां दस्तक देने वाली हैं।

नन्हे मेहमान का इंतज़ार

करीबी सूत्रों के मुताबिक, परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंच चुके हैं और हर कोई नन्हे मेहमान के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। बता दें, परिणीति चोपड़ा ने 25 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया था जिसमें एक केक दिखाया गया था, जिस पर लिखा था “1+1=3”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

केक पर नन्हे पैरों के निशान बने थे, जो उनके फैंस के लिए एक खूबसूरत सरप्राइज था। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वह अपने पति राघव का हाथ थामे सुकून भरे पलों का आनंद लेती नजर आई थीं। पोस्ट के कैप्शन में परिणीति (Parineeti Chopra)  ने लिखा था “हमारा लिटिल यूनिवर्स आने वाला है… हम बहुत ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं।” यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी और सेलेब्रिटीज़ से लेकर फैंस तक, सभी ने इस कपल को शुभकामनाएं दी थीं।

फैंस के साथ शेयर किए अपडेट

बता दें, अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान परिणीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। उन्होंने समय-समय पर अपनी लाइफ से जुड़े छोटे-छोटे अपडेट्स फैंस के साथ शेयर किए। एक्ट्रेस ने करवाचौथ के मौके पर पति राघव के लिए व्रत रखा था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हाल ही में उनके यूट्यूब व्लॉग में भी उन्हें अचार का आनंद लेते देखा गया था, जिससे फैंस ने मज़ाक में कहा कि “प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स शुरू हो गई हैं।”

parineeti chopra

परिणीति और राघव की लव स्टोरी

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी, जिसके बाद उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय की डेटिंग के बाद, इस कपल ने साल 2023 में राजस्थान के उदयपुर में एक ग्रैंड वेडिंग की थी। उनकी शादी के फोटोज़ और वीडियोज़ ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शादी के दो साल बाद अब दोनों माता-पिता बनने जा रहे हैं और इस नए सफर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं।

raghav Chadha

फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि “यह उनके लिए अब तक का सबसे खूबसूरत दिवाली गिफ्ट है।” वहींकई लोग राघव और परिणीति को “परफेक्ट कपल” बताते हुए उनकी नई पेरेंटहुड जर्नी के लिए प्यार और दुआएं भेज रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Diwali Celebration: BB House में घरवालों ने मनाया दिवाली का जश्न, ‘ Thamma’ के स्टार्स के साथ की जमकर मस्ती

Yashika Jandwani