Ayodhya Deepotsav 2025: रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ! एप के जरिए करें वर्चुअल दीपदान

Summary :

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का 9वां संस्करण इतिहास रचने को तैयार चुका है। अयोध्या में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार से रामनगरी एक बार फिर राममय होने वाली है। शनिवार को सरयू नदी के किनारे आयोजित आरती में 21,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ भाग लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) कायम कर दिया। रविवार को अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 29 लाख दीप जलाकर नया विश्व…

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या में दीपोत्सव 2025 का 9वां संस्करण इतिहास रचने को तैयार चुका है। अयोध्या में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपों का प्रज्ज्वलन होगा। सरयू तट पर 2100 वेदाचार्यों द्वारा महाआरती और मंत्रोच्चार से रामनगरी एक बार फिर राममय होने वाली है। शनिवार को सरयू नदी के किनारे आयोजित आरती में 21,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ भाग लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) कायम कर दिया।
Ayodhya Deepotsav 2025 (1)
Ayodhya Deepotsav 2025 (Credit: Social Media)

रविवार को अयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसमें 29 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड (World Record) बनाने की योजना है। राम की पैड़ी स्थित 56 घाटों पर 30,000 स्वयंसेवकों ने दीयों की सजावट पूरी कर ली है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने ड्रोन की सहायता से इन दीयों की गणना की, (Ram Lalla Deepotsav Celebration) जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाकर इस बार पिछला रिकॉर्ड तोड़ा जाएगा।

Ayodhya Diwali Celebration: 1100 ड्रोन दिखाएंगे रामायण की झलक

Ayodhya Diwali Celebration
Ayodhya Diwali Celebration (Credit: Social Media)

दीपोत्सव को और भी भव्य और रोचक बनाने के लिए “मेक इन इंडिया” के तहत तैयार 1100 स्वदेशी ड्रोन अयोध्या के आकाश में रामायण के प्रमुख प्रसंगों की मनोहारी झलकियां प्रस्तुत करेंगे। इन ड्रोन के माध्यम से आकाश में ‘जय श्रीराम’, धनुषधारी राम, संजीवनी पर्वत उठाए हुए हनुमान, रामसेतु और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर जैसी रोशनी से बनी आकृतियां दिखाई जाएंगी, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।

Ayodhya Deepotsav 2025: एआर एप  के जरिए देखें अयोध्या का भव्य दीपोत्सव

Ayodhya Deepotsav 2025
Ram Lalla Deepotsav Celebration (Credit: Social Media)

दीपोत्सव से जुड़ा एआर एप अब गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर मुफ्त में उपलब्ध है। यह एप सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए सहज रूप से उपयोग करने योग्य बनाया गया है। एप में आस्था, कहानी और नवाचार का सुंदर समावेश किया गया है, जिससे Ayodhya Deepotsav 2025 को डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया गया है। इसके माध्यम से दुनियाभर के लोग वर्चुअली दीपदान कर दीपोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं। यह एप उत्तर प्रदेश 2047 की संकल्पना की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह भी पढ़ें: Short Essay on Diwali 2025: “एकता, उमंग और रोशनी का त्यौहार” दिवाली पर सरल निबंध

Short Essay on Diwali 2025: दिवाली पांच दिनों का त्यौहार है, और इन पांच दिनों में हर कोई मिलकर इसे मनाता है। हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दिवाली का खास महत्व है। आगे पढ़ें….

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।