Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी उत्तर भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। सिख धर्म और खासकर पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। यह मूल रूप से पंजाबी संस्कृति का पर्व है। यह पावन पर्व नई फसल के आने की खुशी और सूर्य देव और अग्नि देव के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है। माना जाता है कि लोहड़ी की पवित्र अग्नि हमारे जीवन की नकारात्मकता को जलाकर सुख-समृद्धि लाती है।

इस साल लोहड़ी का त्योहार मंगलवार, 13 जनवरी को मनाया जाएगा। लोहड़ी का त्योहार न केवल फसल की कटाई का प्रतीक है, बल्कि यह एक नई शुरुआत और आपसी प्रेम का उत्सव भी है। साल 2026 की लोहड़ी आपके अपनों के जीवन में नई उमंग लेकर आए, इसी कामना के साथ उन्हें लोहड़ी पर खास Lohri 2026 Wishes in Hindi भेजें। यहां पर Happy Lohri 2026 Quotes in Hindi दी गई हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिवार या प्रियजनों को भेज सकते हैं।
Happy Lohri 2026 Wishes: लोहड़ी की बधाई के लिए बेहतरीन कोट्स

- लोहड़ी की आग आपके दुखों को जला दे और इसकी रोशनी आपके जीवन में खुशियां भर दे। लोहड़ी की लख-लख बधाइयां!
- मूंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास, मक्की की रोटी और सरसों का साग। दिल में खुशी और अपनों का प्यार, मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार!

- पॉपकॉर्न की खुशबू, मूंगफली की बहार। थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार, मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार!
- मीठी बोली, मीठी जुबान, तेनु मुबारक हो लोहड़ी का त्योहार!
- ईश्वर करे कि यह लोहड़ी आपके परिवार के लिए ढेर सारी समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए।

- भांगड़े का जोश और गिद्दे की शान, लोहड़ी मनाओ खुशियों के साथ। Happy Lohri
- तिल और गुड़ की मिठास रहे, हर दिन खुशियों का वास रहे, जलती आग की गर्माहट के साथ, आप पर रब का आशीर्वाद रहे। हैप्पी लोहड़ी!
- लोहड़ी का यह पावन पर्व आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो। अग्नि देव की कृपा से आपके जीवन के सभी अंधेरे दूर हों। हैप्पी लोहड़ी 2026!
- मूंगफली की खुशबू और गुड़ की मिठास, लोहड़ी का त्यौहार लाए आपके लिए खुशियों की सौगात! साल 2026 की लोहड़ी आपके जीवन में नई उमंग और जोश भर दे।

- मीठे गुड़ में मिल गया तिल, उड़ीं पतंगें और खिल गया दिल, हैप्पी लोहड़ी 2026!
- नया साल, नयी उम्मीदें और लोहड़ी की नयी आग। दुआ है कि इस साल आपकी सारी मुरादें पूरी हों और आप हमेशा मुस्कुराते रहें। हैप्पी लोहड़ी 2026!























