Lohri 2026 ke Upay: सिख धर्म और खासकर पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। साल 2026 में लोहड़ी का त्योहार 13 जनवरी दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। यह पर्व नई फसल के आने की खुशी और सूर्य देव व अग्नि देव के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है। माना जाता है कि लोहड़ी की पवित्र अग्नि हमारे जीवन की नकारात्मकता को जलाकर सुख-समृद्धि लाती है। लेकिन अनजाने में की गई कुछ गलतियां शुभ फल के बजाय घर में दरिद्रता और कंगाली का कारण बन सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि साल भर आपके घर में बरकत बनी रहे, तो लोहड़ी Lohri 2026 ke Upay का खास ध्यान रखें।
Lohri ka Mahatva: लोहड़ी का महत्व

साल 2026 में लोहड़ी मंगलवार के दिन पड़ रही है। मंगलवार मंगल ग्रह और हनुमान जी का दिन है। वहीं, लोहड़ी अग्नि का पर्व है और मंगल भी अग्नि तत्व प्रधान है, इसलिए इस बार लाल रंग के कपड़े पहनकर यह पावन पर्व मनाएं। साथ ही गुड़ का दान करें। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Lohri 2026 ke Upay: लोहड़ी पर करें ये उपाय
1. आज में तिल-गुड़ अर्पित करें
लोहड़ी की अग्नि को समृद्धि और उष्मा का प्रतीक माना जाता है। शाम को आग में तिल-गुड़, मूंगफली और रेवड़ी डालते समय सुख-समृद्धि और बरकत की प्रार्थना करें। इसे निगेटिविटी दूर करने और धन प्रवाह बेहतर होने से जोड़ा जाता है।

2. जरूरतमंदों को अन्न और गर्म कपड़े दान करें
लोहड़ी का त्योहार बांटने और आभार जताने का संदेश देता है। इस दिन जरूरतमंदों को अन्न, गुड़, कंबल या गर्म कपड़े दान करना पुण्यदायी माना जाता है। माना जाता है कि इससे आर्थिक रुकावटें कम होती हैं और घर में बरकत बनी रहती है।
3. परिवार संग लोहड़ी गीत और प्रार्थना करें
परिवार के साथ अलाव के चारों ओर लोहड़ी गीत गाना और भगवान से कृतज्ञता व्यक्त करना खुशियां और मानसिक शांति लाता है। माना जाता है कि सबके साथ मिलकर प्रार्थना करने से सालभर सौभाग्य और सकारात्मकता बनी रहती है।

4. मीठे और तिल से बने व्यंजन बांटें
इस दिन तिल-गुड़, गजक और रेवड़ी बांटना शुभ माना जाता है। ये साझेदारी और भाईचारे का प्रतीक है। लोक परंपरा के अनुसार मीठा बांटने से धन-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
Also Read: Makar Sankranti से पहले Lohri की धूम! जानें सूर्यास्त के बाद पूजा का समय और इसका ऐतिहासिक महत्त्व




















