ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्मों का कैसा रहा ट्रैक रिकॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

Summary :

Hrithik Roshan Birthday Special: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज 52 साल की हो गए हैं, उनकी अदाकारी अक्सर ही लोगों को हैरान कर के रख देती है और उनकी फिल्में तो मानों जैसे हीट होने के लिए ही बनी हों उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और खासकर Krish फिल्म के बाद तो उन्हें सुपरहीरो भी माना जाने लगा, तो चलिए आज हम आपको उनकी कुछ आइकॉनिक और सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताते हैं। बता दें कि एक्टर ने 26 साल के करियर में कई बड़ी फिल्में की हैं उन्होंने कई सुपरहिट्स…

Hrithik Roshan Birthday Special: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज 52 साल की हो गए हैं, उनकी अदाकारी अक्सर ही लोगों को हैरान कर के रख देती है और उनकी फिल्में तो मानों जैसे हीट होने के लिए ही बनी हों उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और खासकर Krish फिल्म के बाद तो उन्हें सुपरहीरो भी माना जाने लगा, तो चलिए आज हम आपको उनकी कुछ आइकॉनिक और सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताते हैं।

बता दें कि एक्टर ने 26 साल के करियर में कई बड़ी फिल्में की हैं उन्होंने कई सुपरहिट्स भी दिए हैं, वे उन चुनिंदा एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपने दम पर सोलो हिट्स दी हैं ऐसे में आइए जानते हैं ऋतिक रोशन की वो 5 फिल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।

Hrithik Roshan Hit Movies List: ऋतिक रोशन की हिट फिल्में

1. War

Hrithik Roshan Birthday Special
war (Source: Social Media)

ऋतिक रोशन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म वॉर साल 2019 में आई थी, इस फिल्म में उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ अपने एक्शन का अलग ही जलवा बिखेरा था अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म ने भारत में 318 करोड़ की कमाई की थी और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 471 करोड़ रुपए का रहा था।

2. Krish 3

krish 3
Hrithik Roshan Birthday Special (Source: Social Media)

ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 ने भी सुपरहीरों के जौनर में अपने अलग ही जलवे बिखेरे थे, ये फिल्म उनके करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म है. इस फिल्म ने भारत में 244.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था वहीं दूसरी तरफ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 374 करोड़ रुपए का रहा था, ये फिल्म साल 2013 में आई थी और उस समय इस लोग फिल्म को बेहद ही खास तौर पर देख रहे थे।

3. Fighter

Fighter
Hrithik Roshan Birthday Special (Source: Social Mdeia)

ऋतिक रोशन की फाइटर फिल्म साल 2024 में आई थी. इस फिल्म का बजट भारी-भरकम था और इसका कलेक्शन 358.84 करोड़ रुपए का रहा था, लेकिन इतनी कमाई करने के बाद भी ये फिल्म फ्लॉप रही, क्योंकि फिल्म को बनाने की लागत इसके कलेक्शन से ज्यादा थी।

4. Bang Bang

Fighter
Fighter (Source: Social Media)

साल 2014 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग ने कमाल का प्रदर्शन किया था, खासकर की इस फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन चौंकाने वाला था. फिल्म ने रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में 181.04 करोड़ रुपए कमाए थे लेकिन फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 340 करोड़ रुपए का रहा था.

5. Super 30

super 30
Super 30 (Source: Social Media)

सुपर 30 फिल्म में Hrithik Roshan ने अपने करियर का वो किरदार निभाया था, जो कि उनके लिए भी बहुत मुश्किल था और 2019 में आई ये फिल्म खूब चर्चा में भी रही थी, वहीं फिल्म कहानी को लेकर हर तरफ चर्चाएं भी हो रही थीं, इस फिल्म का भारत में कलेक्शन 147.39 करोड़ रुपए का रहा था वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 210 करोड़ रुपए का था |

ऋतिक रोशन भले ही इन सब फिल्मों में चैलेंजिंग रोल्स कर रहे हो, पर इनमें से कोई भी फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन नहीं कर पाई है। ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि क्या उनके ऐने वाले प्रजेक्ट्स में वो 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाते हैं या नहीं।

Read More: नपुर सेनन की हल्दी सेरेमनी पर जमकर नाची बहन कृति, वीडियो हुआ वायरल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।