नपुर सेनन की हल्दी सेरेमनी पर जमकर नाची बहन कृति, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

Nupur Sanon Haldi Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। नुपुर अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ राजस्थान में एक रॉयल वेडिंग कर रही हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं और इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी संगीत सेरेमनी की कुछ क्लिप्स जमकर वायरल हो रही हैं। Nupur Sonon Proposal Video: नुपुर ने शेयर की प्रपोजल वीडियो   View this post on Instagram   A post shared by Tellywood Entertainment 📸 (@tellywoodentertainment) नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी को…

Nupur Sanon Haldi Ceremony: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नुपुर सेनन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। नुपुर अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन के साथ राजस्थान में एक रॉयल वेडिंग कर रही हैं। कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं और इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी संगीत सेरेमनी की कुछ क्लिप्स जमकर वायरल हो रही हैं।

Nupur Sonon Proposal Video: नुपुर ने शेयर की प्रपोजल वीडियो

नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। नए साल के मौके पर 32 साल की नुपुर ने स्टेबिन के साथ अपने प्रपोजल की तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी, जिसमें उन्होंने अपनी इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट की थी। लेकिन अब हाल ही में कपल को अपने परिवार के साथ उदयपुर में स्पॉट किया गया, क्योंकि अब शादी के फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं।

Nupur Sanon Haldi Ceremony
Nupur Sanon Haldi Ceremony (Source: Social Media)

Nupur Sanon Family Dance: संगीत सेरेमनी में झूमा पूरा परिवार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

बीते दिन नुपुर और स्टेबिन की हल्दी और संगीत सेरेमनी थी, इस खास मौके के कई वीडियोज़ और फोटोज़ अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। सामने आए क्लिप्स में नुपुर, कृति और उनकी मां फंक्शन की रौनक बढ़ाते हुए नजर आ रही हैं। एक वीडियो में नई नवेली दुल्हन नुपुर अपने होने वाले पति स्टेबिन बेन के साथ रोमांटिक अंदाज़ में डांस करती दिखाई दे रही हैं, वहीं एक और वीडियो सामने आया है जिसमें नुपुर अपनी बहन कृति सेनन और दोस्तों के साथ स्टेबिन के लिए डांस करती नजर आ रही हैं।

Nupur Sanon Haldi Ceremony: नुपुर सेनन की शादी की तारीख

Nupur Sanon Haldi Ceremony
Nupur Sanon Haldi Ceremony (Source: Social Media)

इसके अलावा, कृति सेनन को एक वीडियो में ‘फुकरे’ फेम एक्टर वरुण शर्मा के साथ भोजपुरी सुपरहिट गाने ‘लॉलीपॉप लागेलू’ पर जमकर ठुमके लगाते देखा जा सकता है। संगीत सेरेमनी में नुपुर ने मल्टीकलर लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने गोल्डन ब्लाउज और मैचिंग ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया, वहीं, स्टेबिन मिरर वर्क शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं संगीत फंक्शन में कृति सेनन ने पिंक और सिल्वर कलर की खूबसूरत ड्रेस कैरी की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बताया जा रहा है कि नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन 11 जनवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे।

Read More: कपिल शर्मा की फ्लॉप फिल्म को फिर से करना होगा इंतजार, Kis Kisko Pyaar Karoon 2 नही होगी री-रिलीज

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।