कपिल शर्मा की फ्लॉप फिल्म को फिर से करना होगा इंतजार, Kis Kisko Pyaar Karoon 2 नही होगी री-रिलीज

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re-Release Cancelled

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re-Release Cancelled: कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा’ शो की वजह से अभी चर्चा में हैं, हालंकि बीते दिन वो अपनी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ की वजह से सुर्खियों में थे, पर फिल्म रिलीज होने के बाद कोई खास धमाल नहीं मचा पाई जितना हाइप फिल्म को मिला था, उस हिसाब से फिल्म का कलेक्शन नहीं हो पाया। इसी वजह से पार्ट 2 का बुरा हाल देखकर मेकर्स ने फिल्म को री-रिलीज करने का फैसला लिया था. जिसे 9 जनवरी को लाया जाना था, पर आखिरी वक्त पर मेकर्स को यू-टर्न मारना पड़ गया, लेकिन ऐसा क्यों चलिए आपको बताते हैं।

Worldwide Collection: फिल्म ने की कितनी कमाई

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re-Release Cancelled
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re-Release Cancelled (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

दरअसल कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ सिर्फ 11.9 करोड़ ही भारत से कमा पाई वहीं, दुनियाभर से 15.75 करोड़ रुपये का बिजनेस इस फिल्म ने किया है। जो कि एक फ्लॉप फिल्म की श्रेणी में आता है, पर दूसरी बार रिलीज होने का मौका मेकर्स ने जाने दिया, क्योंकि वो जैसा सोच रहे थे वैसा नहीं हो पाया।

 

Kis Kisko Pyaar Karoon 2: क्यों कपिल की फिल्म री-रिलीज नहीं हो पाई?

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re-Release Cancelled
Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Re-Release Cancelled (SOURCE: SOCIAL MEDIA)

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से ये पता लगा कि फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ को दूसरे रन में 500 स्क्रीन पर रिलीज करने का भरोसा जताया गया था और ये वादा स्टार स्टूडियो18 ने किया था, वो इनका स्टूडियो पार्टनर और डिस्ट्रीब्यूटर भी है, पर वक्त आने पर पूरी बाज़ी ही पलट गई, क्योंकि जैसे ही रिलीज डेट करीब आई वैसे ही इस फिल्म को 200-250 स्क्रीन ही मिल पाई साथ ही ज़्यादातर शो अजीब समय पर थे. जिसकी वजह से ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के प्रोड्यूसर वीनस री-रिलीज से खुश नहीं थे इन सबके बाद 8 जनवरी की शाम को यह फैसला लिया गया कि फिल्म को दोबारा रिलीज ही नहीं किया जाएगा.

दरअसल ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को पिछले साल 12 दिसंबर को रिलीज़ किया गया था, लेकिन तब धुरंधर, अवतार: फायर एंड ऐश जैसी फ़िल्म के चक्कर में ऑडियंस इस फिल्म को देखने के लिए नही गई और जल्द ही सिनेमाघरों से इसे हटा दिया गया था, ऐसे में प्रोड्यूसर को लगा कि, उनकी फ़िल्म को काफ़ी शोकेस नहीं मिल रहा है। इसी की वजह से प्रोड्यूसर फिल्म को री-रीलिज करना चाह रहे थे, पर आखिरी मौके पर उम्मीद के मुताबिक स्क्रीन्स ना मिलने की वजह से इसे रिलीज नही किया जाएगा।

READ MORE: अब खुलेगा नीले ड्रम का राज़, एक बार फिर सुर्खियों में आई मुसकान- जानें सारी डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।