Webseries On Blue Drum Case: पिछले साल कई ऐसी घटनाएं हुई जिसने लड़को के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया था, इन्ही में से एक केस था सौरभ मर्डर केस जिसमें आरोपी मुस्कान और साहिल पर केस हुआ था और ये केस यूपी ब्लू ड्रम केस के नाम से भी काफी प्राचलित हुआ था, इस केस के बारे में सुनते ही कई लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था और खासकर लड़को के मन में एक अलग सा डर बैठ गया था, ये केस इतना प्राचलित हुआ था कि अब इसपर वेब सीरीज भी आ रही है, इस डॉक्यु-सीरीज को लेकर काफी बज़ बना हुआ है और लोग इसका सच जानना चाह रहे हैं
New OTT Web Series On Neela Drum Case: नीला ड्रम को लेकर चर्चा
ये केस साल 2025 के सबसे ज्यादा हाइलाइटेड केस में से एक था और सालभर चर्चा में भी रहा, जहां एक तरफ इन केसेज पर मीम्स भी खूब वायरल हुए वहीं इसका दूसरा पहलू ये भी देखने को मिला कि इसने शादी टर्म को लेकर लोगों को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया और खासकर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के बारे में कई लोगों को जागरूक भी किया। लेकिन अब इस घटना को लेकर एक वेब सीरिज भी आ रही है, जो कि काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित करक रही है।
Webseries On Blue Drum Case: कहां देख सकते हैं नीले ड्रम केस वाली सीरीज?

मुस्कान के नीले ड्रम वाली ये डॉक्युमेंट्री सीरीज 9 जनवरी 2026 से स्ट्रीम होनी शुरू हो चुकी है, इस सीरीज को 5 पार्ट्स में जारी किया गया है, इसे आप OTT स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 (ओटीटी प्ले प्रीमियम) पर देख सकते हैं, मुस्कान केस के अलावा भिवानी इन्फ्ल्यूएंसर केस, मुंबई नालासुपारा टाइल केस और दिल्ली एलेक्ट्रिक शॉक केस को भी इसमें शामिल किया गया है, ऐसे में दर्शकों को साल 2025 के कुछ हाइलाइटेड केस को गहराई से जानने का मौका मिलेगा। इस सीरिज में बाकी फिल्मों की तरह ड्रामा और सस्पेंस नहीं होगा, बल्कि इसमें रियल लाइफ के सारे इंसीडेंट दर्शाए जाएंगे, तो लोगो इस सीरिज के जरिए एक रियल ऑथेंटिक फील मिल सकता है।
ऐसे में देखने वाली बात ये होगी कि हनीमून से हत्या तक के साफर वाली इस क्राइम सीरिज में क्या दर्शकों का प्यार मिलेगा या नहीं।
READ MORE: Border 2 में वरुण धवन की जमकर ट्रोलिंग, प्रोड्यूसर ने गुस्से में कहा- देशद्रोही


Download Android App
Download iOS App




