Deepika- Alia- Shraddha Party Photo का सच क्या वाकई क्लब पार्टी में दिखीं तीनों सुपरस्टार्स?

Summary :

Deepika-Alia-Shraddha Party Photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। वजह है एक वायरल तस्वीर, जिसमें तीनों को क्लब पार्टी में मस्ती करते, शराब और सिगरेट के साथ दिखाया जा रहा है। देखते ही देखते यह फोटो फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर तेजी से शेयर होने लगी। कई यूजर्स ने इसे असली मान लिया, जबकि कुछ ने सवाल उठाए क्या वाकई Deepika,Alia और Shraddha ने कभी ऐसी पार्टी की है? इस वायरल दावे की पड़ताल में जो सच सामने आया, वह…

Deepika-Alia-Shraddha Party Photo: सोशल मीडिया पर इन दिनों बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। वजह है एक वायरल तस्वीर, जिसमें तीनों को क्लब पार्टी में मस्ती करते, शराब और सिगरेट के साथ दिखाया जा रहा है। देखते ही देखते यह फोटो फेसबुक, एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर तेजी से शेयर होने लगी। कई यूजर्स ने इसे असली मान लिया, जबकि कुछ ने सवाल उठाए क्या वाकई Deepika,Alia और Shraddha ने कभी ऐसी पार्टी की है? इस वायरल दावे की पड़ताल में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला है।

Deepika-Alia-Shraddha Party Photo: क्या है वायरल तस्वीर का दावा?

Deepika- Alia- Shraddha Party Photo
Deepika-Alia-Shraddha Party Photo ( Source : Social Media )

वायरल हो रही फोटो में Deepika Padukone को सिगरेट पीते हुए, श्रद्धा कपूर के हाथ में शराब का ग्लास और आलिया भट्ट को उनके साथ पार्टी एंजॉय करते दिखाया गया है। दावा किया जा रहा है कि तीनों सुपरस्टार्स हाल ही में एक सीक्रेट क्लब पार्टी में शामिल हुई थीं। चूंकि इन तीनों को एक साथ ऐसे माहौल में कम ही देखा गया है, इसलिए फोटो ने लोगों का ध्यान तुरंत खींच लिया।

Fact Check on Deepika Alia and Shraddha photo

Fact Check on Deepika Alia and shraddha Photo
Fact Check on Deepika Alia and Shraddha Photo( Source : Social Media )

जब इस तस्वीर की सच्चाई पर सवाल उठे, तो कुछ यूजर्स ने एक्स के एआई चैटबॉट Grok के जरिए इसकी जांच की। जांच में साफ हुआ कि यह तस्वीर असली नहीं है। ग्रॉक और अन्य एआई टूल्स ने बताया कि यह पूरी तरह से AI जनरेटेड यानी डीपफेक फोटो है। असल जिंदगी में ऐसी कोई पार्टी कभी हुई ही नहीं, और न ही दीपिका, आलिया या श्रद्धा ने ऐसी कोई तस्वीर शेयर की है।

Deepika-Alia-Shraddha Party Photo: चेहरे की बनावट ने खोली पोल

Deepika- Alia- Shraddha Party Photo
Deepika- Alia- Shraddha Party Photo (Source: Social Media)

अगर इस वायरल Deepika, Alia and Shraddha AI photo को ध्यान से देखा जाए, तो कई तकनीकी खामियां नजर आती हैं। सबसे बड़ा संकेत है तीनों अभिनेत्रियों के चेहरे की बनावट। तस्वीरों में उनके चेहरे आज जैसे नहीं, बल्कि 5–8 साल पुराने करियर फेज जैसे दिखते हैं। दीपिका का चेहरा आज की तुलना में ज्यादा सॉफ्ट और कम शार्प नजर आता है, जबकि वर्तमान में उनका लुक काफी ग्रेसफुल और डिफाइंड है।

आलिया भट्ट, जो अब एक मां हैं, आज ज्यादा मैच्योर दिखाई देती हैं, लेकिन AI फोटो में उनके चेहरे पर ‘बेबी फेस’जैसा असर दिखता है। वहीं श्रद्धा कपूर भी ‘आशिकी 2’के दौर जैसी लगती हैं। इससे साफ है कि एआई ने पुराने फोटो डेटा का इस्तेमाल किया है, लेकिन मौजूदा पर्सनालिटी और एजिंग को सही तरह से कैप्चर नहीं कर पाया।

Fact Check on Deepika Alia and shraddha Photo : AI का खतरनाक मोड़

Deepika Alia and Shraddha Photo ( Source : Social Media )
Deepika Alia and Shraddha Photo ( Source : Social Media )

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। जब एक यूजर ने उसी एआई चैटबॉट को इन अभिनेत्रियों को “बिकिनी में दिखाने”का कमांड दिया, तो एआई ने आपत्तिजनक तस्वीरें भी जेनरेट कर दीं। इससे एआई की नैतिकता, सहमति और महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। भले ही ये तस्वीरें फर्जी हों, लेकिन लोग इन्हें असली मानकर शेयर कर रहे हैं, जो किसी भी सेलेब्रिटी की छवि को नुकसान पहुंचा सकता है।

क्यों जरूरी है सतर्कता?

आज के दौर में AI तकनीक इतनी एडवांस हो चुकी है कि असली और नकली में फर्क करना आम यूजर के लिए मुश्किल होता जा रहा है। Deepika-Alia and Shraddha AI photo इसका ताजा उदाहरण है। बिना फैक्ट चेक किए ऐसी तस्वीरें शेयर करना न सिर्फ गलत सूचना फैलाता है, बल्कि साइबर अपराध को भी बढ़ावा देता है।

Read More : Tara Sutaria Net Worth: लेविश लाइफ जीती हैं तारा सुतारिया, 2 करोड़ की गाड़ी में करती है ट्रेवल…

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।