Tara Sutaria Net Worth: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया अपने सिंपल और एलिगेंट लुक को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। तारा सुतारिया काफी ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से हैं, उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर -2 से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया और इसके बाद सिर्फ पांच फिल्मों से ही अपनी अलग पहचान बना ली। हालांकि वह फिल्मों से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट, अपने म्यूजिक वीडियो और निजी जीवन को लेकर ज्यादा चर्चा में रहती हैं। तारा आज के सामय में एक लग्जरी ऑइकन है, ये कहना गलत नही होगा।
Tara Sutaria House: देवानंद के घर में रहती हैं तारा
तारा सुतारिया की खूबसूरती,स्टाइल, ग्लैमर और उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल फैंस को भी काफी पसंद है। तारा ने बहुत कम वक्त में ही करोड़ों की नेटवर्थ बना ली है, वो 100 करोड़ के हेरिटेज बंगले में रहती हैं, जो बॉलीवुड के सुपरस्टार देव आनंद का घर है। तो चलिए जानते हैं तारा सुतारिया की लाइफस्टाइल और उनके नेटवर्थ के बारे में।
Tara Sutaria Lifestyle: तारा सुतारिया का आलीशान घर

तारा मुंबई पाली हिल में आनंद हाउस में रहती हैं। यह वही हेरिटेज मेंशन है, जो कभी देव आनंद का घर हुआ करता था। इस आइकॉनिक प्रॉपर्टी की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह घर सिर्फ एक लग्जरी एड्रेस नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की विरासत का हिस्सा है और तारा की पसंद बताती है कि उन्हें ऐतिहासिक चीजें कितनी पसंद हैं।
Tara Sutaria Car Collection: तारा सुतारिया का लग्जरी कार कलेक्शन

एक्ट्रेस तारा सुतारिया के कार कलेक्शन में भी एक अलग ही क्लास देखने को मिलती है। उनके पास लगभग 1.62 करोड़ रुपये की मर्सडीज बेंज जी क्लास जी350डी, 1.32 करोड़ रुपये की मर्सिडीज बेंज जीएलएस और ऑडी क्यू3 है, यह कारें उनकी सबसे पसंदीदा है और तारा को कई बार इनमें घुमते हुए स्पॉट किया गया है
Tara Sutaria Net Worth: उनका लग्जरी वॉर्डरोब

तारा सुतारिया को फैशन और स्टाइल ऑइकॉन भी माना जाता है, क्योंकि उनका जबरदस्त स्टाइल बाकी की एक्ट्रेसेस से बिल्कुल अलग है उनका हर लुक अक्सर 5 लाख से 20 लाख रुपये की रेंज में होता है। इंटरनेशनल लग्जरी लेबल्स से लेकर इंडियन कोट्योर तक और खासकर उनकी स्टेटमेंट ज्वेलरी उनको अलग पहचान दिलवाती हैं। तारा के लिए लग्जरी का मतलब दिखावा नहीं, बल्कि एक सिंपल लाइफस्टाइल है।
Tara Sutaria Net Worth: तारा कैसे करती है कमाई

तारा सुतारिया की कमाई का जरिया फिल्मे और ब्रांड एंडोर्समेंट है। वह प्रति फिल्म दो से तीन करोड़ रुपये चार्ज करती है। एक ब्रांड प्रमोशन के लिए तारा 30 से 40 लाख रुपये तक कमा लेती हैं। उन्होंने कई प्रीमियम ब्रांड के साथ काम किया है। इसके अलावा, प्रोडक्ट लॉन्च या इनॉगरेशन जैसे चुनिंदा इवेंट्स के लिए तारा 5 से 15 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
Tara Sutaria Net Worth: तारा सुतारिया की कुल संपत्ति
अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो एक्ट्रेस तारा सुतारिया की अनुमानित कुल संपत्ति 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और हाई-प्रोफाइल अपीयरेंस से उनकी कमाई लगातार बढ़ रही है, इतनी कम उम्र में ही इचना सब पा लेना ये दिखाता है कि तारा खुद को लेकर कितनी फोक्सड और मैच्योर है।
READ MORE:Border 2 में वरुण धवन की जमकर ट्रोलिंग, प्रोड्यूसर ने गुस्से में कहा- देशद्रोही


Download Android App
Download iOS App




