कानपुर में शिक्षक बना भक्षक, 10वीं की छात्रा का 1 महीने तक कोचिंग में किया दुष्कर्म

Summary :

Kanpur Teacher Student Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैवानियत की हदें पार करने की खबर सामने आई है जहां शिक्षा का ज्ञान देने वाला शिक्षक ने गुरू के रिश्ते को तार तार कर दिया है। अपनी ही कोचिंग में दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, छात्रा को डरा धमका कर लगभग 1 महीने तक दुष्कर्म करता रहा लेकिन बाद में छात्रा ने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी और शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने कोचिंग संचालकर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया…

Kanpur Teacher Student Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैवानियत की हदें पार करने की खबर सामने आई है जहां शिक्षा का ज्ञान देने वाला शिक्षक ने गुरू के रिश्ते को तार तार कर दिया है। अपनी ही कोचिंग में दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया, छात्रा को डरा धमका कर लगभग 1 महीने तक दुष्कर्म करता रहा लेकिन बाद में छात्रा ने अपने परिवार को इस बारे में जानकारी दी और शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। पुलिस ने कोचिंग संचालकर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट तहत केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur Teacher Student Crime News

Kanpur Teacher Student Crime News
Kanpur Teacher Student Crime News

आरोपी ब्राइट कोचिंग इंस्टीट्यूट नाम से किदवईनगर में कोचिंग का शिक्षक है और पीड़िता भी इसी कोचिंग में पढ़ती थी, 15 वर्ष की पीड़िता 10वीं कक्षा की छात्र है और इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जाती थी लेकिन यहां का शिक्षक ही भक्षक बन गया है और आरोपी देवेंद्र पटेल ने बहला-धमका कर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और किसी को भी इस बारे में ना बताने के लिए परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी दी। इतना हीं नहीं हैवान शिक्षक ने धमकाते हुए यह भी कहा कि अगर मेरी बात नहीं मान तो जिंदगी भी बर्बाद कर दूंगा। इसी डर से शिक्षक छात्रा का लगभग 1 महीने तक शोषण करता रहा।

Kanpur Teacher Student Crime News
Kanpur Teacher Student Crime News

Kanpur Latest News

Kanpur Teacher Student Crime News
Kanpur Teacher Student Crime News

हैवानियत की हदें पार करके आरोपी ने सभी रिश्ते तार तार कर दिए है और इसी डर से जब छात्रा ने कोचिंग जाने से मना कर दिया तब उसने अपने घर में पूरी आपबीती सुनाई और कहा कि कोंचिग संचालक देवेंद्र पटेल ने धमका कर, बहला फुसलाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया है और 1 महीने तक डरा कर शोषण करता रहा। इस आपबीती के बाद परिजन कोचिंग पहुंचे तो वहां देवेंद्र पटेल ने कहा कि मुझे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। परिजनों ने किदवईनगर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई और FIR दर्ज करने के बाद देवेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ALSO READ: फाइलें उठाने पर सवाल, बंगाल में भारी बवाल, CM ममता पर ED ने लगाए आरोप, आज हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।