Border 2 Varun Dhawan: बॉलीवुड में अपनी धमाकेदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म से ‘घर कब आओगे’ गाना रिलीज हुआ, जिससे वरुण को उनके एक्सप्रेशंस के लिए लगातार ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई कंटेंट क्रिएटर्स उनका मजाक उड़ाते हुए वीडियो बना रहे हैं, इसी के साथ कई लोग तो ये भी कह रहे है कि वरूण के पहले एक्टिंग क्लास लेनी चाहिए फिर एक्टिंग करनी चाहिए।
Border 2 Varun Dhawan: वरूण धवन को बदनाम करने की साजिश

हालांकि एक X यूजर ने ये दावा किया कि एक्टर को टारगेट किया जा रहा है और उनके खिलाफ एक पेड स्मियर कैंपेन चलाया जा रहा है, इसको लेकर अब बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता का गुस्सा फूटा है, उन्होंने अपना रिएक्शन शेयर करते हुए ऐसे लोगों को ‘देशद्रोही’ बताया है।
Border 2 Varun Dhawan: स्मियर कैंपेन का हुआ पर्दाफाश

सिनेहब नाम के एक सोशल मीडिया अकाउंट ने ट्वीट किया कि, “इस पेड स्मियर कैंपेन का लेटेस्ट टारगेट #वरुणधवन हैं। कुछ इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स साफ़ तौर पर पूरी इंटेशन के साथ ऐसा कर रहे हैं, Border2 में वरुण को बदनाम करने के लिए एक पूरा एजेंडा चला रहे हैं… बॉडी-शेमिंग से लेकर उनके एक्सप्रेशंस को सेलेक्टिवली टारगेट करने तक, सब कुछ जबरदस्ती का लग रहा है !! खासकर जब उनकी परफॉर्मेंस फिल्म के लिए एकदम परफेक्ट है. वहीं एक्टर के फैंस और प्रोड्यूसर का कहना है कि, यह गंदा खेल बंद होना चाहिए क्योंकि चाहे कुछ भी हो Border 2 हर जगह बंपर स्टार्ट लेगी. ”
Niddhi Dutta reaction on border 2: प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने ऐसे लोगों को बताया ‘देशद्रोही’
Congratulations to all the ANTI NATIONALS
THAT CAN PAY TO BRING DOWN AN ACTOR PLAYING A PVC OF THIS COUNTRY.
This is YOUR FILM INDIA! Hope the audiences find and shame these people https://t.co/PSSfjDZARZ— Nidhi Dutta (@RealNidhiDutta) January 8, 2026
इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए बॉर्डर 2 की प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “उन सभी देशद्रोहियों को बधाई जो इस देश के PVC का रोल निभाने वाले एक्टर को नीचे गिराने के लिए पैसे दे सकते हैं, यह आपकी फिल्म है इंडिया! उम्मीद है दर्शक इन लोगों को ढूंढेंगे और शर्मिंदा करेंगे।
Varun Dhawan Border 2: वरुण धवन ने दिया करारा जवाब
इस कॉन्ट्रोवर्सी पर वरुण धवन ने भी अपना रिएक्शन शेयर किया है, दरअसल हाल ही में, वरुण के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैन ने कमेंट किया कि, “भाई आपकी एक्टिंग पर सवाल उठ रहा है लोग उसके लिए क्या बोलेंगे.” फैन को जवाब देते हुए वरुण ने लिखा, “इसी सवाल ने गाना हिट करा दिया, सब एन्जॉय कर रहे हैं रब दी मेहर.” जानकारी के लिए आपको बता दें कि बॉर्डर 2 इसी साल 23 जनवरी को रिलीज होने वाली है जिसमें सनी देओल , दिलजीत दोसांझ, वरूण धवन और आहान शट्टी नजर आएंगे।
Read more: Actor Yash Net Worth: 7 दमदार खुलासे , कार कलेक्शन, लाइफस्टाइल और फिल्म फीस


Download Android App
Download iOS App




