खुशी कपूर की खुशियां हुई चूर चूर, 2 साल बाद हुआ ब्रेकअप?

Summary :

Khushi Kapoor Vedang Raina breakup: कुछ देर पहले ही फैंस को तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबर ने हिला दिया था, लेकिन अब इसी बीच एक और कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है, जाहिर सी बात है कि ये नया साल कई बॉलीवुड कपल्स के लिए अच्छा दिखाई नही दे रहा है क्योंकि तारा और वीर के ब्रेकअप के बाद अब खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है। Khushi Kapoor Breakup: टूट गया खुशी वेदांग का रिश्ता जोया अख्तर की द आर्चीज में साथ काम करने के बाद…

Khushi Kapoor Vedang Raina breakup: कुछ देर पहले ही फैंस को तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की खबर ने हिला दिया था, लेकिन अब इसी बीच एक और कपल के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है, जाहिर सी बात है कि ये नया साल कई बॉलीवुड कपल्स के लिए अच्छा दिखाई नही दे रहा है क्योंकि तारा और वीर के ब्रेकअप के बाद अब खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है।

Khushi Kapoor Breakup: टूट गया खुशी वेदांग का रिश्ता

Khushi Kapoor Vedang Raina breakup
Khushi Kapoor Vedang Raina breakup (Source Social media)

जोया अख्तर की द आर्चीज में साथ काम करने के बाद खुशी कपूर और वेदांग रैना की दोस्ती ने नया मोड़ लिया था। उसके बाद ये दोनों कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किए गए, फिर चाहें वो कोई इवेंट हो या फिर कोई त्योहार हर जगह इन्हें साथ में देखा जाने लगा, जिसकी वजह से इनके डेटिंग की अफवाहें भी उड़ी। लेकिन इसके बारे में कभी भी कपल ने ऑफिशयली कुछ अनाउंस नही किया था, पर हाल ही में विक्की लालवानी की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में ये बताया गया है कि बी-टाउन कपल खुशी कपूर और वेदांग रैना अब अलग हो गए है।

Khushi Kapoor Vedang Raina News: कई मौको पर होते थे स्पॉट

Khushi Kapoor Vedang Raina breakup
Khushi Kapoor Vedang Raina breakup (Source: social media)

चाहे कोई भी इवेंट क्यों ना हो हर जगह फैंस को इन्हें एक साथ देखकर काफी खुशी मिलती था, यहां तक कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में भी इन दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। ऐसा कम ही होता था की किसी मौके पर ये दोनों पैपराजी के कैमरे से बच पाए हो।

पिछले साल हुए क्रिसमस पार्टी पर भी इन दोनों को मैचिंग टी शर्ट और पजामें में सेलिब्रशन करते देखा गया था। इतना ही नहीं वेदांग भी खुशी कपूर के हर फैमिली फंक्शन में देखे जाते थे।

Read More: दिवंगत एक्टर राजेन्द्र कुमार की पत्नी शुक्ला कुमार का निधन, गमगीन हुआ बॉलीवुड

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।