Rajendra Kumar Wife Death: हिंदी सिनेमा जगत में एक बार फिर से गम का माहौल बना है दरअसल दिवंगत एक्टर राजेंद्र कुमार की पत्नी और एक्टर कुमार गौरव की मां शुक्ला कुमार का आज निधन हो गया है। हालांकि शुक्ला कुमार को लाइमलाइट में रहना पसंद नही था पर फिर भी उनके जाने से न सिर्फ उनका परिवार, बल्कि पूरा फिल्म जगत गमगीन हो गया है।
Shukla Kumar Death News: 10 जनवरी को होगी प्रेयर मीट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार की ओर से जानकारी दी गई है कि शुक्ला कुमार की आत्मा की शांति के लिए 10 जनवरी को प्रेयर मीट रखी गई है इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलेब्स इस सभा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे, हालांकि शुक्ला कुमार का निधन क्यों हुआ? इसकी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।
Rajendra Kumar Wife Death: शुक्ला कुमार ने कैसे संभाला परिवार

आपको बता दें शुक्ला कुमार के पति बॉलीवुड लीजेंड राजेंद्र कुमार का निधन आज से करीब 35 साल पहले ही हो गया था, 71 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से वो इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। बताया जाता है कि वे कैंसर से पीड़ित भी थे, लेकिन इसके बावजूद भी वो कोई भी दवा लेने से इनकार कर दिया करते थे। जिसकी वजह से 12 जुलाई 1991 को उनकी मृत्यु हो गई थी।
Rajendra Kumar Wife Death: शुक्ला कुमार की अहम भूमिका

हालांकि राजेन्द्र कुमार के जाने के बाद शुक्ला कुमार ने अपने परिवार और खुद को बड़ी ही मुशकिल से संभाला था इसी वजह से परिवार के लिए उनकी भूमिका बेहद अहम थी, उन्होंने अपने सामने हिंदी सिनेमा को बदलते, बढ़ते और नई ऊंचाइयों को छूते देखा। वहीं राजेंद्र कुमार के करियर के हर उतार-चढ़ाव में वे चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रहीं।
Kumar Gaurav Mother Death: शुक्ला कुमार के परिवार में कौन-कौन?
शुक्ला कुमार और राजेंद्र कुमार के तीन बच्चे थे, एक बेटा और दो बेटियां उनके बेटे कुमार गौरव ने फिल्मों में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई, हालांकि बेटी डिंपल की शादी हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर राजू पटेल से हुई जबकि दूसरी बेटी मनोरमा का विवाह प्रोड्यूसर ओ.पी. रहलान से हुआ, ये कहना गलत नही होगा कि शुक्ला कुमार का पूरा परिवार आज भी कही ना कही फिल्म इंडस्ट्री से तालुक रखता है।
Read More: Actor Yash Net Worth: 7 दमदार खुलासे , कार कलेक्शन, लाइफस्टाइल और फिल्म फीस


Download Android App
Download iOS App




