comscore

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, 3 मजदूरों की मौत, कई घायल; बिहार के रहने वाले थे सभी

Hyderabad Bus Accident

Hyderabad Bus Accident: तेलंगाना के नलगोंडा जिले में शुक्रवार सुबह ट्रक और सीमेंट टैंकर में टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बिहार के तीन प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा मिरयालगुडा बाईपास के पास हुआ, जब एक ट्रक सीमेंट टैंकर से टकरा गया। इस घटना में घायल हुए तीन अन्य लोगों को मिरयालगुडा एरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान बीरू बाई (30), संतोष (30) और सूरज (18) के रूप में हुई है, ये सभी बिहार के रहने वाले थे।

Film Crew Accident: कैसे हुई ये घटना?

Hyderabad Bus Accident

जानकारी के अनुसार जब सीमेंट टैंकर एक बाईपास पर टर्न ले रहा था, तभी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने टैंकर को टक्कर मार दी। सीमेंट टैंकर मिरयालगुडा से गुंटूर जा रहा था, जबकि मार्बल से लदा ट्रक हैदराबाद के पास शमशाबाद से गुंटूर की ओर जा रहा था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Hayathnagar Bus Accident: कामारेड्डी जिले में भी ऐसा ही हादसा

वहीं, कामारेड्डी जिले में एक और दुर्घटना में पांच खेतिहर मजदूर घायल हो गए। वे जिस ऑटो रिक्शा में यात्रा कर रहे थे उसी समय वह पलट गया। यह दुर्घटना गुरुवार देर रात बिकानूर मंडल के अंतमपल्ली में हुई, जब 15 खेतिहर मजदूर खेतों में काम करने के बाद लौट रहे थे। मजदूर लिंगमपेट मंडल के सूर्यापल्ली के रहने वाले थे।

Hyderabad Bus Accident: पुलिस कार्रवाई जारी

kty

इस बीच, पुलिस ने हैदराबाद के पास रंगारेड्डी जिले के मोकिला में गुरुवार को हुए हादसे की जांच जारी रखी, जिसमें चार छात्रों की मौत हो गई थी। जिस कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। शुरुआती जांच में पता चला कि कार 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई जा रही थी। यह हादसा तब हुआ जब पांच छात्रों का एक ग्रुप उनमें से एक का जन्मदिन मनाकर हैदराबाद लौट रहा था।

हादसे में एक स्टूडेंट भी बूरी तरह घायल

इस हादसे में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। मरने वालों में से तीन आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल के छात्र थे, जबकि चौथा एमजीआईटी का इंजीनियरिंग का छात्र था। पुलिस के मुताबिक, सुमित गाड़ियों की स्पीड चेक करने के लिए लगाए गए बैरिकेड से बचने की कोशिश में गाड़ी से कंट्रोल खो बैठा।

ये भी पढ़ें: TMC Political Protest LIVE: ED की छापेमारी केस में सुनवाई टली, Kolkata हाईकोर्ट में जबरदस्त हंगामा, जानें अभी क्या है हाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।