गोरेगांव पश्चिम में भीषण आग, एक परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत; इलाके में फैली दहशत

Summary :

Mumbai Fire News: मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक दर्दनाक अग्निकांड में तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। हादसा देर रात एक रिहायशी घर में हुआ, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्य सो रहे थे। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुंबई फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे में तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभिक जानकारी में एक पुरुष और एक महिला की मौत की पुष्टि की गई थी, हालांकि बाद में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा…

Mumbai Fire News: मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक दर्दनाक अग्निकांड में तीन लोगों की झुलसकर मौत हो गई। हादसा देर रात एक रिहायशी घर में हुआ, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्य सो रहे थे। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मुंबई फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इस हादसे में तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। प्रारंभिक जानकारी में एक पुरुष और एक महिला की मौत की पुष्टि की गई थी, हालांकि बाद में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी आधिकारिक बयान में तीनों मृतकों का विवरण सामने आया।

Goregaon West Fire Accident: कैसे हुआ ये हादसा?

बीएमसी के आधिकारिक बयान के अनुसार, आग ग्राउंड प्लस एक मंजिला वाले मकान में लगी थी। आग मुख्य रूप से ग्राउंड फ्लोर पर बिजली की वायरिंग और घरेलू सामान तक सीमित रही, जबकि पहली मंजिल के एक कमरे में मौजूद तीन लोगों के कपड़े आग की चपेट में आ गए। कमरे का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है। बीएमसी ने बताया कि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने पानी की बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद बिजली की सप्लाई काटकर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने भी पानी की बाल्टियों से आग को पूरी तरह बुझाया।

Mumbai Fire News: घटना पर पुलिस का बयान

Mumbai Fire News
Mumbai Fire News

आग में झुलसे तीनों लोगों को फायर ब्रिगेड के जवानों ने बाहर निकाला और ट्रॉमा केयर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रॉमा केयर अस्पताल के आरएमओ डॉ. मोइन ने बताया कि आग में झुलसे तीनों लोग अस्पताल लाए जाने से पहले ही दम तोड़ चुके थे। मृतकों की पहचान हर्षदा पावसकर (19), कुशल पावसकर (12) और संजोग पावसकर (48) के रुप में हुई। तीनों एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड ने कहा कि आग अब पूरी तरह बुझा दी गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: बजट से पहले पेट्रोल-डीजल-CNG की कीमतों में बड़ा उलटफेर! कहीं ₹82 तो कहीं ₹92 लीटर, जानें आज का ताजा रेट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।