Trump का बड़ा बयान, अमेरिका ने समय पर कदम नहीं उठाया होता तो China या Russia वेनेजुएला पर कर लेते कब्जा

Summary :

Trump Big Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की अगुवाई में वेनेजुएला के तेल क्षेत्र को फिर से खड़ा करने की कोशिश इसलिए की जा रही है, ताकि चीन और रूस इस क्षेत्र में अपना प्रभाव न बढ़ा सकें। व्हाइट हाउस में अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियों के प्रमुखों के साथ बात करते हुए व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका ने समय पर कदम नहीं उठाया होता, तो चीन या रूस वेनेजुएला के ऊर्जा संसाधनों पर जल्दी कब्जा कर लेते। Donald Trump News: ट्रंप के दावे से पुतिन-शी जिनपिंग हुए आगबबूला उन्होंने कहा,…

Trump Big Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की अगुवाई में वेनेजुएला के तेल क्षेत्र को फिर से खड़ा करने की कोशिश इसलिए की जा रही है, ताकि चीन और रूस इस क्षेत्र में अपना प्रभाव न बढ़ा सकें। व्हाइट हाउस में अमेरिकी और अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियों के प्रमुखों के साथ बात करते हुए व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका ने समय पर कदम नहीं उठाया होता, तो चीन या रूस वेनेजुएला के ऊर्जा संसाधनों पर जल्दी कब्जा कर लेते।

Donald Trump News: ट्रंप के दावे से पुतिन-शी जिनपिंग हुए आगबबूला

Trump Big Statement
Trump Big Statement

उन्होंने कहा, “अगर हमने यह कदम नहीं उठाया होता, तो वहां चीन या रूस पहुंच चुके होते।” ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका चीन और दूसरे देशों को तेल बेचने के लिए तैयार रहेगा, लेकिन वेनेजुएला में तेल उत्पादन पर नियंत्रण अमेरिका के हितों के अनुसार ही होना चाहिए। ट्रंप ने कहा, “हम अमेरिका में बिजनेस के लिए तैयार हैं और हम वेनेजुएला में भी बिजनेस के लिए तैयार हैं।”

Trump on Venezuela: पिछली सरकार में वेनेजुएला दुश्मन ताकतों का अड्डा बना (Trump Big Statement)

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि पिछली सरकार के समय वेनेजुएला दुश्मन ताकतों का अड्डा बन गया था। उन्होंने कहा, “अमेरिका की सुरक्षा और राष्ट्रीय हित के लिए यह ठीक नहीं था कि उसके ही क्षेत्र में कोई देश एक ऐसे व्यक्ति के नियंत्रण में हो, जिस पर मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर आरोप हों।” ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट ने कहा कि वेनेजुएला की गिरावट का असर उसकी सीमाओं से बाहर तक पड़ा है। उनके अनुसार, वहां फैला भ्रष्टाचार और आर्थिक पतन वेनेजुएला के लोगों के लिए एक बड़ा संकट बन गया।

US action Venezuela: अमेरिकी सैन्य एक्शन से बिना लंबा युद्ध किए दबाव बनाया

ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य एक्शन से बिना लंबा युद्ध किए दबाव बनाया गया। उन्होंने बताया कि सेना की ताकत का इस्तेमाल गोलियां चलाने के लिए नहीं, बल्कि वेनेजुएला के तेल की आपूर्ति को रोकने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि यह रणनीति वैसी ही है, जैसी अमेरिका दूसरे महत्वपूर्ण इलाकों में चीन और रूस के प्रभाव को रोकने के लिए अपनाता है। ट्रंप ने साफ कहा, “हम रूस या चीन को वेनेजुएला पर कब्जा नहीं करने देंगे।” अमेरिका के लिए लैटिन अमेरिका हमेशा से रणनीतिक रूप से अहम रहा है। यहां ऊर्जा सुरक्षा और वैश्विक राजनीति की प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग सरकारों ने अपनी नीतियां बनाई हैं।

यह भी पढ़ें: ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें! दिल्ली में बढ़ी गलन, 3 राज्यों में बारिश, 29 शहरों में शीतलहर अलर्ट, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।