comscore

Delhi में कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर बर्फबारी, UP-Bihar में कंपकंपाने वाली सर्दी; जानें आज का मौसम अपडेट

Aaj ka Mausam 10 Jan

Aaj ka Mausam 10 Jan: देशभर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। ठंड के साथ-साथ हिमालयी राज्यों में बर्फ़बारी हो रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की आशंका है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तो ऐसे में आइए जानते हैं देशभर में आज शनिवार को कैसा रहेगा मौसम का मूड.

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर का मौसम

Aaj ka Mausam 10 Jan
Aaj ka Mausam 10 Jan (credit-sm)

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बेहद बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी लोगों को कड़ाके की सर्दी से कोई राहत मिलने वाली नहीं है. घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद समेत दिल्ली के लिए आज अलर्ट जारी है. बता दें कि बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान रिकॉर्ड हुआ है, जो कि अब तक का सबसे कम तापमान बताया गया है।

Uttar Pradesh Weather: यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश को कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आज कोहरा कम घना रहेगा और धूप निकलने की संभावना है। आने वाले दिनों में ठंड भी कम हो सकती है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले दो दिनों तक राहत मिलेगी। लखनऊ और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में सुबह हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन बाद में आसमान साफ ​​हो जाएगा।

Bihar Weather: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather 2

बिहार में कड़ाके की ठंड के बीच कुछ अच्छी खबर है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के मुताबिक, अगले तीन दिनों के बाद घना कोहरा और कोल्ड डे की स्थिति में सुधार होगा। हालांकि, पश्चिमी हवाओं के कारण रात का तापमान गिरता रहेगा। आज 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन मकर संक्रांति तक मौसम थोड़ा बेहतर होने की उम्मीद है।

Himachal Pradesh: आज पहाड़ों में मौसम कैसा रहेगा?

आज हिमाचल प्रदेश में मौसम ज़्यादातर सूखा और ठंडा रहने की उम्मीद है, खासकर पहाड़ों में। सुबह और रात के समय बहुत कम तापमान, कई जगहों पर शून्य डिग्री से नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा। दिन के समय धूप निकलेगी लेकिन तापमान ठंडा ही रहेगा, खासकर ऊंची चोटियों पर। IMD के अनुसार कम ऊँचाई वाले इलाकों में घना कोहरा भी बन सकता है जिससे विज़िबिलिटी कम रहेगी और सड़क यात्रा में समस्या हो सकती है। ‌शीतलहर जारी रहने से सुबह-शाम घरों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े आवश्यक हैं।

Aaj ka Mausam 10 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?

cet

शहर (City) न्यूनतम तापमान (Min) अधिकतम तापमान (Max) मौसम
दिल्ली (Delhi) ~7°C ~21°C साफ/शीतलहर
मुंबई (Mumbai) ~20°C ~30°C बादली/गरम
कोलकाता (Kolkata) ~14°C ~23°C साफ/हल्का धूप
चेन्नई (Chennai) ~24°C ~28°C बादल/बारिश के आसार
लखनऊ (Lucknow) ~9°C ~22°C शीतलहर/धूप
हैदराबाद (Hyderabad) ~17°C ~25°C हल्का धूप
अहमदाबाद (Ahmedabad) ~14°C ~26°C साफ/धूप
जयपुर (Jaipur) ~10°C ~20°C साफ/ठंडा
श्रीनगर (Srinagar) ~-7°C ~4°C बर्फीला/बहुत ठंडा
शिमला (Shimla) ~0°C ~13°C धूप/ठंडी
वाराणसी (Varanasi) ~9°C ~24°C साफ/ठंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।