June 2026 ke Vrat aur Tyohar: ज्येष्ठ पूर्णिमा से होगी जून की शुरुआत, देखें प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट; कैलेंडर में मार्क कर लें ये तारीखें!

Summary :

June 2026 ke Vrat aur Tyohar: साल 2026 का छठा महीना यानी की जून 2026 दस्तक देने को तैयार है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह महीना बेहद विशेष होने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महीने कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव भी देखने को मिलेगा, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस बार जून महीने की शुरुआत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि से हो रही है, जबकि महीने के उत्तरार्ध में आषाढ़ मास का प्रारंभ होगा। June 2026 Festival List में ज्येष्ठ पूर्णिमा और विभुवन संकष्टी चतुर्थी समेत कई…

June 2026 ke Vrat aur Tyohar: साल 2026 का छठा महीना यानी की जून 2026 दस्तक देने को तैयार है। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से यह महीना बेहद विशेष होने वाला है, क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस महीने कई बड़े ग्रहों की स्थिति में बदलाव भी देखने को मिलेगा, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है।

इस बार जून महीने की शुरुआत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा तिथि से हो रही है, जबकि महीने के उत्तरार्ध में आषाढ़ मास का प्रारंभ होगा। June 2026 Festival List में ज्येष्ठ पूर्णिमा और विभुवन संकष्टी चतुर्थी समेत कई बड़े व्रत और त्योहार शामिल हैं। आइए देखते हैं जून 2026 में पड़ने वाले प्रमुख व्रतों और त्योहारों की पूरी लिस्ट।

June 2026 ke Vrat aur Tyohar: जून महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार

June 2026 ke Vrat aur Tyohar
June 2026 ke Vrat aur Tyohar (AI Generated)
दिनांक (Date) दिन (Day) व्रत / त्योहार (Vrat & Festivals)
3 जून 2026 बुधवार विभुवन संकष्टी चतुर्थी
7 जून 2026 रविवार अधिक भानु सप्तमी
8 जून 2026 सोमवार अधिक कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
11 जून 2026 गुरुवार परम एकादशी
12 जून 2026 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्र), अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
13 जून 2026 शनिवार मासिक कार्तिगाई, मासिक शिवरात्रि
14 जून 2026 रविवार रोहिणी व्रत, अधिक दर्श अमावस्या
15 जून 2026 सोमवार मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या, (अधिकमास समाप्त)
16 जून 2026 मंगलवार चंद्र दर्शन
17 जून 2026 बुधवार महाराणा प्रताप जयंती
18 जून 2026 गुरुवार प्रद्युम्न चतुर्थी (ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष चतुर्थी)
19 जून 2026 शुक्रवार स्कंद षष्ठी
20 जून 2026 शनिवार जमाई षष्ठी
21 जून 2026 रविवार भानु सप्तमी, साल का सबसे बड़ा दिन (Summer Solstice)
22 जून 2026 सोमवार धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
23 जून 2026 मंगलवार महेश नवमी
25 जून 2026 गुरुवार निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती
26 जून 2026 शुक्रवार रामलक्ष्मण द्वादशी
27 जून 2026 शनिवार शनि प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
29 जून 2026 सोमवार वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, बटुक भैरव जयंती
30 जून 2026 मंगलवार आषाढ़ माह का आरंभ

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।