Maa Kushmanda Bhog: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन देवी दुर्गा के चौथे रूप, मां कूष्मांडा को समर्पित है। माना जाता है कि उन्होंने अपनी एक छोटी सी मुस्कान से पूरी दुनिया को बनाया है, इसलिए उन्हें सृष्टि को जन्म देने वाली शक्ति भी कहते हैं। इस दिन सही तरीके से पूजा करने और खास चीजों का भोग लगाने से घर में खुशहाली, अच्छी सेहत और सकारात्मकता आती है।
शास्त्रों के अनुसार, जो भक्त मां कूष्मांडा की सच्चे दिल से पूजा करता है, उसके जीवन से गरीबी और दुख खत्म हो जाते हैं। घर में खुशियां आती हैं, बीमारियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है। मां की कृपा से परिवार में शांति बनी रहती है। चलिए जानते हैं कि इस दिन मां को किन चीजों का भोग लगना चाहिए।
Maa Kushmanda Bhog: मां कूष्मांडा के लिए खास भोग

- कद्दू (पेठा): मां का नाम कद्दू (जिसे संस्कृत में कूष्मांड कहते हैं) से जुड़ा है। इसलिए कई जगहों पर इस दिन कद्दू की सब्जी या इससे बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है।
- मालपुआ: मां कूष्मांडा को मालपुआ बहुत पसंद है। इस दिन मालपुआ बनाकर मां को चढ़ाना बहुत शुभ होता है। बाद में इसे गरीबों या ब्राह्मणों में बांटने से बहुत पुण्य मिलता है।
- फल और मिश्री: ताजे मीठे फल और मिश्री चढ़ाना भी अच्छा माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति आती है और माता रानी प्रसन्न होती हैं।
- पान और नारियल: पूजा के दौरान पान, सुपारी और नारियल चढ़ाने का भी बड़ा महत्व है। माना जाता है कि इससे मां की कृपा आप पर बनी रहती है।
Maa Kushmanda Puja Vidhi: ऐसे करें मां कूष्मांडा की पूजा
- ब्रह्ममुहूर्त में स्नान के बाद पीले या नारंगी वस्त्र पहनें।
- मां के सामने घी का दीपक जलाएं।
- मां को लाल फूल और हरी इलायची चढ़ाएं।
- सुख-समृद्धि के लिए मां को मालपुआ, दही या हलवे का भोग लगाएं।
- जीवन की बाधाओं को दूर करने के लिए पेठा अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।
- भक्ति भाव से मां के मंत्रों का जाप करें और अंत में अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगें।
यह भी पढ़ें- Maa Kushmanda Puja: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन आज! आयु, यश और बल के लिए ऐसे करें मां कूष्मांडा की आराधना


Download Android App
Download iOS App




