Maa Shailputri Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है। देवी शैलपुत्री को पर्वतराज हिमालय की बेटी माना जाता है।माता शैलपुत्री शक्ति और साहस का प्रतीक हैं, जो हमें जीवन में मजबूती और स्थिरता देती हैं। मां शैलपुत्री चंद्रमा ग्रह को नियंत्रित करती हैं। नवरात्रि के पहले दिन उनकी पूजा करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति बेहतर होती है, जिससे मानसिक शांति मिलती है और जीवन से जुड़े बुरे दोष दूर हो जाते हैं।
लेकिन सिर्फ पूजा ही नहीं, देवी की आरती भी उतनी ही फलदाई होती है। आज के दिन माता शैलपुत्री जी की आरती से मन शांत होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यहां पर आरती के बोल दिए गए हैं।
Maa Shailputri Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi: मां शैलपुत्री की आरती

शैलपुत्री मां बैल असवार।
करें देवता जय जयकार।।
करें देवता जय जयकार।।
शिव शंकर की प्रिय भवानी।
तेरी महिमा किसी ने ना जानी।।
तेरी महिमा किसी ने ना जानी।।
पार्वती तू उमा कहलावे।
जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।।
जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।।
ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू।
दया करे धनवान करे तू।।
दया करे धनवान करे तू।।
सोमवार को शिव संग प्यारी।
आरती तेरी जिसने उतारी।।
आरती तेरी जिसने उतारी।।
उसकी सगरी आस पुजा दो।
सगरे दुख तकलीफ मिला दो।।
सगरे दुख तकलीफ मिला दो।।
घी का सुंदर दीप जला के।
गोला गरी का भोग लगा के।।
गोला गरी का भोग लगा के।।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं।
प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।।
प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।।
जय गिरिराज किशोरी अंबे।
शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।।
शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।।
मनोकामना पूर्ण कर दो।
भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।।
भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।।
Devi Shailputri Mantra: मां शैलपुत्री बीज मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां शैलपुत्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥


Download Android App
Download iOS App




