Ramadan Ka Chand Kab Dikhega: रमजान को इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। वर्ष 2026 में रमजान के महीने की शुरुआत 18 या 19 फरवरी के आसपास होने की संभावना है। हालांकि, इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इसकी सटीक तारीख चांद के दीदार पर निर्भर करती है। ऐसे में इस बार Ramadan 2026 Moon Sighting Time और Ramadan 2026 Date in India के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।
Ramadan Ka Chand Kab Dikhega: भारत में कब दिखेगा रमजान का चांद?

भारत में आज यानी 18 फरवरी को शाम 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 6 बजकर 45 मिनट के बीच रमजान का चांद नजर आने की उम्मीद है। इस हिसाब से भारत में 19 फरवरी से रमजान शुरू होंगे। मलेशिया, सिंगापुर, ओमान, तुर्की, इंडोनेशिया, फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों ने 19 फरवरी से रमजान शुरू होने की घोषणा कर दी है। भारत में आज चांद दिखने के बाद 19 फरवरी को रमजान की शुरुआत के साथ पहला रोजा रखा जाएगा।
Ramadan 2026: सऊदी अरब में रमजान की शुरूआत

सऊदी अरब में भारत से एक दिन पहले चांद नजर आने के कारण 18 फरवरी से रमजान का आगाज हो चुका है। यदि आज भारत में चांद का दीदार होता है, तो कल से यहां भी इबादत का यह महीना शुरू हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- “चांद की रोशनी, दुआओं का असर” Ramadan के पहले रोजे पर अपनों को दें ये 30+ शुभकामनाएं
क्यों खास है रमजान का पाक महीना?

रमजान में पूरे एक महीने तक चलने वाले इस पर्व में मुस्लिम समुदाय के लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। इस दौरान पांच वक्त की नमाज के साथ रात में विशेष ‘तरावीह’ की नमाज पढ़ी जाती है। दिन की शुरुआत तड़के ‘सेहरी’ खाकर होती है और सूर्यास्त के समय ‘इफ्तार’ के साथ रोजा संपन्न किया जाता है।
यह इस्लामी कैलेंडर का नवां महीना है, जो विशेष रूप से दुआ, आत्म-शुद्धि और दान-पुण्य के लिए समर्पित है। इस महीने में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने को प्राथमिकता दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पाक महीने में किए गए नेक कामों का सवाब 70 गुना अधिक मिलता है।


Download Android App
Download iOS App




