Chhattisgarh Board Exam: सारंगढ़-बिलाईगढ़: डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टरेट सभाकक्ष में कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उड़नदस्ता टीम की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में परीक्षा की पारदर्शिता, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
Chhattisgarh Board Exam: परीक्षा में सख्ती: उड़नदस्ता अनिवार्य, विषय शिक्षक बाहर
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि उड़नदस्ता दल के सभी सदस्य निर्धारित तिथि और समय पर तय केंद्रों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जिस दिन जिस विषय की परीक्षा आयोजित हो, उस दिन संबंधित विषय के शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाए, ताकि निष्पक्षता बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा केंद्रों में पूर्ण शांति का वातावरण सुनिश्चित किया जाए और परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनावश्यक बातचीत या गतिविधि पर सख्ती से रोक लगाई जाए।
Chhattisgarh Latest News: प्रश्नपत्र गोपनीयता पर सख्त चेतावनी
प्रश्नपत्र खोलते समय गोपनीयता के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से सतत निगरानी रखने और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए भी कहा।
Chhattisgarh News: बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, ऋचा सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जोइधाराम डहरिया सहित उड़नदस्ता दल के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: नक्सलवाद के साये से बाहर निकला छत्तीसगढ़, अब पर्यटन के ‘ग्लोबल हब’ के रूप में बन रही नई पहचान


Download Android App
Download iOS App




