Sita Navami 2026: शादी में देरी हो या बिजनेस में घाटा? सीता नवमी पर कर लें ये 6 महाउपाय, चमक उठेगा भाग्य!

Summary :

Sita Navami 2026 Upay: हिंदू धर्म में सीता नवमी का खास महत्व है। पुरानी कथाओं के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नौवीं तारीख को माता सीता का जन्म हुआ था। इसीलिए हर साल इस दिन को उनके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसे जानकी जयंती भी कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और सौभाग्य बढ़ता है। साल 2026 में सीता नवमी तिथि की शुरुआत 24 अप्रैल की शाम 07:21 बजे से होगी जिसकी समाप्ति 25 अप्रैल की शाम 06:27 को होगी। उदयातिथि…

Sita Navami 2026 Upay: हिंदू धर्म में सीता नवमी का खास महत्व है। पुरानी कथाओं के अनुसार, वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की नौवीं तारीख को माता सीता का जन्म हुआ था। इसीलिए हर साल इस दिन को उनके जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इसे जानकी जयंती भी कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं और सौभाग्य बढ़ता है।
साल 2026 में सीता नवमी तिथि की शुरुआत 24 अप्रैल की शाम 07:21 बजे से होगी जिसकी समाप्ति 25 अप्रैल की शाम 06:27 को होगी। उदयातिथि के अनुसार, सीता नवमी 25 अप्रैल, शनिवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन पूरी श्रद्धा से व्रत और पूजन करता है, उसे कई बड़े दानों और तीर्थ यात्राओं के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। इस दिन कुछ खास उपाय करे से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Sita Navami 2026 Upay: सीता नवमी पर करें ये विषेश उपाय

Sita Navami 2026 Upay
Sita Navami 2026 Upay(AI Generated)

1. जीवनसाथी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए

अगर आपके पति या पत्नी की सेहत बार-बार खराब होती रहती है, तो सीता नवमी के दिन सात अलग-अलग तरह के अनाज लें (हर अनाज लगभग 400 ग्राम हो)। इन सातों अनाजों को अलग-अलग सात मंदिरों में जाकर दान कर दें। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में सुधार होता है।

2. बिजनेस की समस्याओं को दूर करने के लिए

यदि व्यापार में घाटा हो रहा है या कोई रुकावट आ रही है, तो सफेद फूल वाले दो पौधे गमले समेत खरीदें। इनमें से एक गमला किसी मंदिर में भेंट कर दें और दूसरा पौधा अपने बिजनेस पार्टनर को उपहार में दे दें। इससे काम में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं।

3. विवाह में आ रही अड़चनों के लिए

अगर आप किसी से विवाह करना चाहते हैं लेकिन साथी की कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से शादी में देरी हो रही है, तो सीता नवमी पर मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके बाद किसी छोटी कन्या के पैर छूकर उसका आशीर्वाद लें। इससे विवाह के मार्ग खुलते हैं।

4. मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए

अगर मन अशांत रहता है या तनाव बना रहता है, तो पके हुए सफेद बासमती चावल लें और उसमें पिसी हुई शक्कर मिलाएं। इस मिश्रण को किसी सफेद रंग की गाय को खिलाएं और हाथ जोड़कर गौ माता का आशीर्वाद लें। इससे मानसिक सुकून मिलता है।

5. घर की सुख-समृद्धि के लिए

अपने घर में खुशहाली और बरकत लाने के लिए रुई की कुछ बातियाँ बनाएं और उन्हें एक दिन के लिए घी में डुबोकर छोड़ दें। अगले दिन इन घी से भीगी हुई बातियों को एक डिब्बी में रखें और किसी मंदिर में दान कर आएं।

6. शिक्षा में सफलता पाने के लिए

अगर पढ़ाई में मन नहीं लग रहा या शिक्षा में कोई बाधा आ रही है, तो एक मुट्ठी चावल लें और उसमें थोड़ी सी सफेद मिश्री मिला लें। इस सामग्री को किसी साफ बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में लाभ होता है।

Sita Navami Mantra: सीता नवमी मंत्र

Sita Navami Mantra
Sita Navami Mantra (Source: Social Media)

सीता नवमी के दिन माता सीता और श्री राम के इस मंत्र का 11 बार जप अवश्य करना चाहिए।

श्री सीतायै नमः।
श्री रामाय नमः।

यह भी पढ़ें-कब है नृसिंह जयंती? जब बुराई के अंत के लिए खंभा फाड़कर प्रकट हुए थे प्रभु! पढ़ें भक्ति की जीत की पौराणिक कथा

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।