Strawberry Moon 2026: 29 जून को आसमान में दिखेगा ‘स्ट्रॉबेरी मून’, वट पूर्णिमा पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; नोट कर लें शुभ मुहूर्त!

Summary :

इस साल 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व है, जिसे वट पूर्णमा भी कहा जाता है। यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य के लिहाज से ही पवित्र नहीं है, बल्कि इस रात आसमान में एक बहुत ही खूबसूरत नजारा भी दिखने वाला है, जिसे वैज्ञानिक ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहते हैं। आइए जानें, स्ट्रॉबेरी मून क्या है, साथ में जानेंगे पूर्णिमा पर पूजा के लिए शुभ समय क्या हैं? Strawberry Moon 2026: क्या होता है स्ट्रॉबेरी मून? जून के महीने में दिखने वाले पूरे चांद को दुनिया भर में ‘स्ट्रॉबेरी मून’ के नाम से जाना जाता है। इसका यह…

इस साल 29 जून 2026 को ज्येष्ठ पूर्णिमा का पर्व है, जिसे वट पूर्णमा भी कहा जाता है। यह दिन सिर्फ पूजा-पाठ, व्रत और दान-पुण्य के लिहाज से ही पवित्र नहीं है, बल्कि इस रात आसमान में एक बहुत ही खूबसूरत नजारा भी दिखने वाला है, जिसे वैज्ञानिक ‘स्ट्रॉबेरी मून’ कहते हैं। आइए जानें, स्ट्रॉबेरी मून क्या है, साथ में जानेंगे पूर्णिमा पर पूजा के लिए शुभ समय क्या हैं?

Strawberry Moon 2026: क्या होता है स्ट्रॉबेरी मून?

Strawberry Moon 2026
Strawberry Moon 2026 (Source: Social Media)

जून के महीने में दिखने वाले पूरे चांद को दुनिया भर में ‘स्ट्रॉबेरी मून’ के नाम से जाना जाता है। इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि चांद का रंग बदलकर स्ट्रॉबेरी जैसा लाल या गुलाबी हो जाएगा। असल में, उत्तरी अमेरिका में इसी मौसम में जंगली स्ट्रॉबेरी की फसल पककर तैयार होती है, इसलिए वहां के स्थानीय लोगों ने इसका नाम ‘स्ट्रॉबेरी मून’ रख दिया। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि इस रात चांद धरती और क्षितिज (horizon) के बहुत पास होगा, जिसकी वजह से यह आम दिनों के मुकाबले आकार में काफी बड़ा और बहुत ज्यादा चमकदार दिखाई देगा।

Vat Purnima Vrat 2026: सही डेट और शुभ मुहूर्त

  • व्रत की तारीख: 29 जून 2026 (सोमवार)
  • पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 29 जून 2026, सुबह 03:06 बजे से
  • पूर्णिमा तिथि का समापन: 30 जून 2026, सुबह 05:26 बजे तक
  • पूजा का सबसे अच्छा समय (अभिजीत मुहूर्त): दोपहर 11:57 बजे से 12:52 बजे तक
  • अमृत काल (शुभ समय): रात 08:53 बजे से 10:40 बजे तक

इस बार नहीं होगा भद्रा का साया

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस दिन भद्रा ‘पाताल लोक’ में रहेगी। शास्त्रों में लिखा है कि जब भद्रा पाताल लोक में होती है, तो उसका कोई भी बुरा या अशुभ असर हमारी धरती पर नहीं पड़ता। इसलिए आप बिना किसी डर या संकोच के अपनी पूजा और सारे शुभ काम पूरे कर सकते हैं।

Vat Purnima Vrat Moon Puja: इस दिन पूजा कैसे करें?

Strawberry Moon 2026
Purnima Puja
  • इस दिन रात को जब चांद आसमान में निकल आए, तो एक लोटे में साफ पानी, थोड़ा सा कच्चा दूध और गंगाजल मिलाकर चांद को अर्घ्य दें। ऐसा करने से मानसिक तनाव दूर होता है, मन को शांति मिलती है और घर में खुशहाली आती है।
  • इस दिन अपने घर में भगवान विष्णु के सत्यनारायण रूप की पूजा करें और उनकी कथा खुद पढ़ें या परिवार के साथ सुनें।
  • चूंकि जून में बहुत तेज गर्मी होती है, इसलिए इस दिन भूखे-प्यासे और जरूरतमंद लोगों को ठंडा पानी पिलाना, शरबत बांटना या खाना खिलाना सबसे बड़ा और उत्तम पुण्य माना जाता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।