22 April 2025 को पाकिस्तान से आए आतंकियों द्वारा पहलगाम घाटी में आतंकी हमले में 26 भारतीयों की जान चली गई थी. इस हमले के बाद भारतीय सेना ने ओपरेशन सिन्दूर लोंच किया. जिसमें पाकिस्तान स्थित आतंकी बेस केम्प को नुक्सान पहुंचाया गया. भारतीय सेना न इस जवाबी कार्रवाई को देश की महिलाओं के नाम किया था.
इस कार्रवाई के दौरान 6 भारतीय जवान शहीद (Operation Sindoor Shaheed Jawan) हुए थे जिन्होंने इस बैटल में अपने प्राण को न्योछावर कर दिए थे. अब करीब 1 साल बाद इन जवानों के नाम नेशनल फॉर मेमोरियल में दर्ज किए जाएंगे. बता दें, इन शहीदों के नाम नेशनल वार मेमोरियल की ऑफिसियल वेबसाइट में पब्लिक डोमेन में डाल दिए गए हैं.
Operation Sindoor Martyrs List : कौन हैं ये 6 जवान

बता दें, शहीद हुए जवानों में भारतीय सेना में 5 जवान और भारतीय वायुसेना के एक सार्जेंट शामिल हैं. सरकार ने 2 जवानों को सम्मान भी दिया है इनमें एक राइफलमैन सुनील कुमार को मरणोपरांत वीर चक्र और सार्जेंट सुरेंद्र कुमार को मरणोपरांत वायु पदक से सम्मानित किया गया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें, 7 मई को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर में शहीद होने वाले वीर सैनिकों में सूबेदार मेजर पवन कुमार, राइफलमैन सुनील कुमार, लांस नायक दिनेश कुमार, अग्निवीर मूड मुरली नाइक, हवलदार सुनील कुमार सिंह और भारतीय वायुसेना के सार्जेंट सुरेंद्र कुमार शामिल हैं. दुर्भाग्य से इन जवानों को अपनी जान की आहुति देनी पड़ी.
National War Memorial : दिया जाएगा सम्मान

बता दें, ओपरेशन सिन्दूर हुए 1 साल बीत चुका है, ऐसे में शहीद हुए इन जवानों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए थे. अब सरकार ने फैसला लिया है कि इस ओपरेशन में शहीद हुए जवानों के नाम पब्लिक डोमेन में रखेंगे. वहीँ शहीदों के नाम नई राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर अंकित किए जा रहे हैं, जिससे उनका बलिदान सदैव राष्ट्र की स्मृतियों में जीवित रहेगा.
बता दें, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक देश के उन जवानों के लिए समर्पित है जिन्होंने अलग अलग समय में युद्ध के दौरान शहीद हुए. इसमें ग्रेनाइट की 16 वृत्ताकार दीवारें हैं, जिनकी प्रत्येक ईंट पर स्वतंत्रता के बाद देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों के नाम, पद और यूनिट अंकित किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में यूसीसी लागू करने की तैयारी शुरू, जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में कमेटी गठित


Download Android App
Download iOS App




