Vaishakh Amavasya 2026: आज जरूर करें इन खास चीजों का दान, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति, चमकेगा भाग्य

Summary :

Vaishakh Amavasya 2026 Per Kya Daan Kare: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। साल में आने वाली सभी 12 अमावस्याओं का अपना अलग महत्व होता है। यह दिन हमारे पूर्वजों को समर्पित है। मान्यता है कि इस तिथि पर पितृ लोक से पूर्वज धरती पर पधारते हैं। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पितृ कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। पितृ कर्म के अतिरिक्त, अमावस्या पर पवित्र नदियों…

Vaishakh Amavasya 2026 Per Kya Daan Kare: हिंदू धर्म में अमावस्या की तिथि को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है। साल में आने वाली सभी 12 अमावस्याओं का अपना अलग महत्व होता है। यह दिन हमारे पूर्वजों को समर्पित है। मान्यता है कि इस तिथि पर पितृ लोक से पूर्वज धरती पर पधारते हैं। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पितृ कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। पितृ कर्म के अतिरिक्त, अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने, दान-पुण्य करने और भक्ति का भी विशेष विधान है। वैशाख के पावन महीने में आने वाली अमावस्या को ‘वैशाख अमावस्या’ कहा जाता है।

साल 2026 में वैशाख अमावस्या आज यानी, 17 अप्रैल को है। इस दिन पवित्र नदी में नहाने और दान करने का बड़ा महत्व है। आइए जानें आज किन चीजों का दान करना फलदाई होता है।

Vaishakh Amavasya 2026 Per Kya Daan Kare: इन चीजों के दान से मिलेगा पुण्य

Vaishakh Amavasya 2026 Per Kya Daan Kare
Vaishakh Amavasya 2026 Per Kya Daan Kare (Source: Social Media)
  1. अनाज का दान: इस दिन अनाज दान करना भी बहुत अच्छा माना गया है। सत्तू, गेहूं, चावल या दाल का दान करने से घर में बरकत आती है और पैसों की तंगी दूर होती है। इससे जीवन की रुकावटें भी खत्म होती हैं।
  2. पानी और घड़े का दान: इस समय गर्मी शुरू हो जाती है, इसलिए लोगों को पानी पिलाना और मिट्टी के घड़े दान करना बहुत शुभ होता है। रास्ते में प्यासे लोगों के लिए पानी का इंतजाम करने से घर में सुख-शांति आती है और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है।
  3. तिल, गुड़ और कपड़ों का दान: पितरों को खुश करने के लिए काले तिल और गुड़ का दान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, जरूरतमंद लोगों को कपड़े, बिस्तर या चटाई देने से मन की कड़वाहट और नकारात्मकता दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता आती है।
  4. अन्य जरूरी दान: इस दिन मौसमी फल, छाता, चप्पल और पंखे का दान करना भी बहुत शुभ है। नदी में स्नान करना, दीया जलाना और शरबत पिलाना भी पुण्य का काम है। अगर सही तरीके से दान किया जाए, तो सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है और रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं।

Vaishakh Amavasya ka Mahatva: वैशाख अमावस्या का महत्व

Vaishakh Amavasya ka Mahatva
Vaishakh Amavasya ka Mahatva (Source: Social Media)
माना जाता है कि इस दिन पूजा और दान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। अगर किसी की कुंडली में पितृ दोष है, तो इस दिन तर्पण करने से उससे छुटकारा मिलता है और घर में सुख-शांति आती है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में खुशहाली और पॉजिटिविटी आती है।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।