वैशाख अमावस्या की रात मंडराती हैं अदृश्य शक्तियां! भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, तुरंत पढ़ लें नियम

Summary :

Vaishakh Amavasya 2026 Mistake to Avoid: हिंदू धर्म में धार्मिक दृष्टी से वैशाख अमावस्या का खास महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना, भगवान विष्णु की पूजा करना और पूर्वजों के नाम पर दान करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पुराने पाप धुल जाते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, खाने-पीने की चीजों का दान करने से घर में खुशहाली आती है। हालांकि, अमावस्या की रात को लेकर कड़े नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि इस रात को कुछ गलतियों से बचना चाहिए, वरना…

Vaishakh Amavasya 2026 Mistake to Avoid: हिंदू धर्म में धार्मिक दृष्टी से वैशाख अमावस्या का खास महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना, भगवान विष्णु की पूजा करना और पूर्वजों के नाम पर दान करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पुराने पाप धुल जाते हैं और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही, खाने-पीने की चीजों का दान करने से घर में खुशहाली आती है। हालांकि, अमावस्या की रात को लेकर कड़े नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि इस रात को कुछ गलतियों से बचना चाहिए, वरना जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है।

Amavasya Kab Hai: वैशाख अमावस्या 2026 की तारीख

साल 2026 में वैशाख अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल (गुरुवार) की रात 8:11 बजे होगी और यह 17 अप्रैल (शुक्रवार) की शाम 5:21 बजे खत्म होगी। क्योंकि हिंदू धर्म में त्योहार उसी दिन मनाया जाता है जिस दिन सूर्योदय के समय वह तिथि हो (उदयातिथि), इसलिए वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

Vaishakh Amavasya 2026 Mistake to Avoid: अमावस्या की रात क्या न करें?

Vaishakh Amavasya 2026 Mistake to Avoid
Vaishakh Amavasya 2026 Mistake to Avoid (Source: Social Media)
  • अपने मन को शांत रखें। गुस्सा या झगड़ा करने से आपकी मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति कम हो सकती है।
  • इस रात मांस-मदिरा का सेवन बिल्कुल न करें। इससे घर की शांति भंग हो सकती है और शुभ फलों में कमी आती है।
  • इस रात वातावरण में नेगेटिविटी ज्यादा होती है, इसलिए बिना किसी जरूरी काम के देर रात अकेले बाहर घूमने से बचें।
  • शास्त्रों के अनुसार अमावस्या पर बाल या नाखून काटना अशुभ होता है। इससे आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
  • माना जाता है कि अमावस्या की रात पीपल के पास बुरी शक्तियां सक्रिय रहती हैं। इसलिए रात में पेड़ के पास न जाएं और न ही उसे छुएं।
  • अमावस्या की रात नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा होती है, इसलिए घर को पूरी तरह अंधेरा न छोड़ें। मुख्य जगहों पर दीया या लाइट जलाकर रखें।

Amavasya Ki Raat Kya Karna Chaiye: अमावस्या की रात क्या करना चाहिए?

Amavasya Ki Raat Kya Nahi Karna Chaiye
Amavasya Ki Raat Kya Nahi Karna Chaiye (Source: Social Media)
वैशाख अमावस्या की रात को भगवान विष्णु का नाम लें, घर में दीपक जलाएं और अपने पूर्वजों को याद करते हुए प्रार्थना करें। घर में शांति का माहौल बनाए रखें, जिससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहे।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता या वैज्ञानिक पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।