आखिर कैसे भगवे से गुलाबी कलर में बदल गया iPhone 17 Pro Max? सामने आई ये बड़ी वजह

Summary :

Apple iphone 17 Pro Max News: आईफोन 17 Pro Max लॉन्च होने के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर इस फोन के आकर्षक रंग ने लोगों का ध्यान अपनी और तेजी से खींचने का काम किया। इस बीच एक बार फिर इसके शानदार रंग की चर्चा देखने को मिल रही है। दरअसल, हाल ही में एक यूज़र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपने iPhone 17 Pro Max की तस्वीर पोस्ट की जिसमें फोन का एक हिस्सा गुलाबी रंग में नजर आ रहा था। Reaction on iphone 17 pro Max: इंटरनेट पर छिड़ी बहस मीडिया रिपोर्ट…

Apple iphone 17 Pro Max News: आईफोन 17 Pro Max लॉन्च होने के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। खासकर इस फोन के आकर्षक रंग ने लोगों का ध्यान अपनी और तेजी से खींचने का काम किया। इस बीच एक बार फिर इसके शानदार रंग की चर्चा देखने को मिल रही है। दरअसल, हाल ही में एक यूज़र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपने iPhone 17 Pro Max की तस्वीर पोस्ट की जिसमें फोन का एक हिस्सा गुलाबी रंग में नजर आ रहा था।

Reaction on iphone 17 pro Max: इंटरनेट पर छिड़ी बहस

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह रंग मेटालिक शीशे और रोज-पिंक शेड जैसा था। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई, इंटरनेट पर इस विषय पर बहस शुरू हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने इसके नए रंग की तारीफ की, तो कुछ ने इसे फेक या एडिट इमेज कहा। इसके बाद टिकटॉक पर भी इस तरह के कई क्लेम दिखाई दिए।

Apple iphone 17 Pro Max News

Apple iphone 17 Pro Max News, photo (social media)

Apple iphone 17 Pro Max News: जानें क्या है असली वजह?

दरअसल, यह कोई नया रंग नहीं बल्कि एक अप्रत्याशित रिएक्शन है। iPhone 17 Pro Max की चेसिस एनोडाइज्ड एल्यूमिनियम से बनी है, जिसमें एक कृत्रिम ऑक्साइड लेयर होती है। जब यह लेयर पैरॉक्साइड-आधारित क्लीनर से मिलती है, तो अंदर की सामग्री के साथ रासायनिक क्रिया होती है। इसके चलते कुछ लोगों के फोन का मेटल भाग गुलाबी या रोज-पिंक जैसा दिखाई देने लगा। वहीं, जो फोन ग्लास बैक के साथ हैं, उनमें यह बदलाव ऑरेंज-टोन में भी देखने को मिला।

Apple iphone 17 Pro Max News
Apple iphone 17 Pro Max News, photo (social media)

iphone Colour Change Problem: Apple ने क्या कहा?

Apple की सपोर्ट टीम ने साफ कहा है कि iPhone को साफ करते समय 70 % आइसोप्रोपिल अल्कोहल वाइप, 70 % एथिल अल्कोहल वाइप या क्लोरेक्‍स डिसइंफेक्टिंग वाइप्स का ही उपयोग करें। ब्लीच, हाइड्रोजन पैरॉक्साइड या अन्य कठोर रसायन वाले उत्पादों का इस्तेमाल न करें। न तो अपने फोन को किसी क्लीनिंग एजेंट में डुबाएं, और न ही नमी-भरी जगह पर रखें। सफाई के बाद एक मुलायम, सूखे कपड़े से फोन को पुछ लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: M5 Macbook Pro Review: मात्र इतनी कीमत में मिलेगा M5 Chipset और AI फीचर से लैस 3.5 गुना पावरफुल Macbook, जानें पूरी जानकारी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।