Lava Blaze Amoled 2 5g Leaks: इस दिन लॉन्च होगा फोन, सामने आए शानदार फीचर्स-स्पेसिफिकेशन

Summary :

Lava Blaze Amoled 2 5g Leaks: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने आगामी स्मार्टफोन Lava Blaze Amoled 2 5G की झलक सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस पोस्ट में फोन के डिजाइन और कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। फोन का लुक काफी प्रीमियम है और यह दो आकर्षक और शानदार रंगों – फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध होगा। Lava Blaze Amoled 2 5g: डिजाइन की खास बातें इस स्मार्टफोन का बैक पैनल सपाट (फ्लैट) है और इसमें मार्बल जैसा पैटर्न दिखाई देता है, जो इसे एक अलग लुक देता है। पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप…

Lava Blaze Amoled 2 5g Leaks: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने अपने आगामी स्मार्टफोन Lava Blaze Amoled 2 5G की झलक सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस पोस्ट में फोन के डिजाइन और कुछ अहम स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं। फोन का लुक काफी प्रीमियम है और यह दो आकर्षक और शानदार रंगों – फेदर व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध होगा।

Lava Blaze Amoled 2 5g: डिजाइन की खास बातें

इस स्मार्टफोन का बैक पैनल सपाट (फ्लैट) है और इसमें मार्बल जैसा पैटर्न दिखाई देता है, जो इसे एक अलग लुक देता है। पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप और एक एलईडी फ्लैश मौजूद है, जो काले रंग के आयताकार कैमरा मॉड्यूल में फिट है। लावा का लोगो नीचे बाएं कोने में दिया गया है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह फोन अपने प्राइस रेंज (15,000 रूपए से कम) में सबसे पतला स्मार्टफोन होगा। इसकी मोटाई सिर्फ 7.55mm है।

Lava Blaze Amoled 2 5g: स्पेसिफिकेशन (फीचर्स)

ये फोन 11 अगस्त को लॉन्च हो रहा है। वहीं  कुछ रिपोर्ट्स और टीजर्स से इसके संभावित फीचर्स का पता चला है:

डिस्प्ले

  • स्क्रीन साइज: 6.67 इंच
  • टाइप: AMOLED डिस्प्ले
  • रिज़ॉल्यूशन: Full HD+
  • रिफ्रेश रेट: 120Hz

इसका डिस्प्ले स्मूथ एक्सपीरियंस और बेहतरीन विजुअल क्वालिटी देने का वादा करता है।

 

Lava Blaze Amoled 2 5g: प्रोसेसर और स्टोरेज

  • चिपसेट: MediaTek Dimensity 7060
  • क्लॉक स्पीड: 2.6GHz
  • RAM: 6GB LPDDR5
  • वर्चुअल रैम: 6GB
  • स्टोरेज: 128GB UFS 3.1

यह कॉम्बिनेशन फोन को तेज परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग में मदद करेगा।

Lava Blaze Amoled 2 5g: कैमरा और बैटरी

  • रियर कैमरा
  • डुअल कैमरा सेटअप
  • प्राइमरी कैमरा: 50MP Sony सेंसर
  • AI फीचर्स के साथ बेहतर फोटोग्राफी

Lava Blaze Amoled 2 5g: बैटरी और चार्जिंग

  • बैटरी: 5000mAh
  • चार्जिंग: 33W फ़ास्ट चार्जिंग (USB Type-C)
  • यह बैटरी एक दिन से ज्यादा चलेगी और जल्दी चार्ज भी हो जाएगी।

Lava Blaze Amoled 2 5g: सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

  • ऑपरेटिंग सिस्टम: एंड्रॉइड 15
  • यूआई: Pure Android (कोई ब्लोटवेयर या विज्ञापन नहीं)
  • सिक्योरिटी: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक
  • डिजाइन: Linea स्टाइल, जो इसे स्टाइलिश बनाता है
  • सर्विस: लावा कंपनी घर पर मुफ्त सर्विस देने का भी वादा कर रही है।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।