Apple ने अपने प्रोडक्ट को भारत में महंगा कर दिया जिसे 42 प्रतिशत तक कीमत बढ़ा दी है। MacBook से लेकर iPad तक महंगे हो गए है (MacBook iPad Price Hike) लेकिन iPhones के रेट में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बता दे कि Apple के CEO टिम कुक ने पहले ही बता दिया था कि कीमतों में बढ़ोतरी होने वाली है और इसके लिए ग्लोबल सप्लाई चेन में बढ़ रही मेमोरी कॉस्ट है। अब बढ़ी हुई कीमत का असर Apple के नए लॉन्च हुए लैपटॉप पर भी देखने को मिल रहा है।
Price Hike on Apple Products: MacBook की नई कीमत

- Apple ने अपने प्रोडक्टस की कीमत में भारी बढ़ोतरी कर दी है। MacBook Air को भारतीय बाजार में 1,19,900 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन अब कीमत 1,49,900 रुपये कर दी गई है।
- 15 इंच का MacBook Air वेरिएंट को भारतीय बाजार में 1,44,900 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब 35 हजार रुपये बढ़ा दिए है जिससे नई कीमत 1,79,900 रुपये तक पहुंच गई है।
- Apple ने छात्रों के लिए बजट फ्रेंडली MacBook Neo को कम कीमत पर लॉन्च किया था लेकिन इसमें भी 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है और अब इसकी कीमत 79,900 रुपये पहुंच गई है।
Apple Product Prices: कीमतों को बढ़ाने का कारण

भारतीय बाजार में Iphones की सेल सबसे ज्यादा रहती जिसके चलते कंपनी ने इनकी कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है वहीं लैपटॉप के रेट बढ़ाने पर APPLE का कहना है कि मेमोरी, चिप और कंपोनेंट की कीमत लगातार बढ़ रही है जिसके कारण प्रोड्क्ट्स की कीमतों को भी बढ़ाना पड़ा। कंपनी ने MacBook पर 30,000 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक कीमत बढ़ा दी है।


Download Android App
Download iOS App




