ज्योतिष शास्त्र में कई अच्छे और शुभ योगों के बारे में बताया गया है, जिनमें से एक है समसप्तक योग। Samsaptak Yog 2026 आज दोपहर 12:34 बजे मंगल और चंद्रमा के मिलने से बनने जा रहा है। इस समय चंद्रमा तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में जाएंगे, और वृषभ राशि में मौजूद मंगल के ठीक सामने होने से यह योग बनेगा। यह योग 3 राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आइए, जानें Samsaptak Yog Lucky Zodiac Signs कौन सी हैं?
Samsaptak Yog 2026: ये 3 राशियां होंगी मालामाल
1. वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए यह योग करियर के मामले में बहुत शानदार रहेगा। मंगल ग्रह से आपको काम करने की ऊर्जा मिलेगी और चंद्रमा आपको नए और अच्छे विचार देगा। ऑफिस या बिजनेस में आपके काम की तारीफ होगी। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो समय बहुत अच्छा है। पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी और अचानक कहीं से धन का लाभ भी हो सकता है।
2. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। जो लोग सेना या पुलिस जैसी नौकरियों में हैं, उनके लिए यह समय बहुत बढ़िया है; उन्हें अचानक प्रमोशन मिल सकती है। बड़े भाई-बहनों की मदद से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पहले किए गए निवेश से भी अच्छा मुनाफा होगा।
3. मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का अगर कहीं पैसा उधार फंसा हुआ था, तो वह इस समय वापस मिल सकता है। नौकरी के नए और बेहतर मौके मिल सकते हैं। अगर आपकी कोई बिजनेस डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह पूरी हो जाएगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, जिससे समाज और काम की जगह पर आपकी साख बढ़ेगी। इसके साथ ही, परिवार में भी सुख-शांति और खुशहाली रहेगी।
Samsaptak Yog Kya Hai: कब बनता है समसप्तक योग?
जब कोई भी दो ग्रह कुंडली में एक-दूसरे के आमने-सामने होकर 180 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं, तो इसे समसप्तक योग कहा जाता है। इस अवस्था में दोनों ग्रह एक-दूसरे पर अपनी पूर्ण दृष्टि डालते हैं। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस योग को बेहद शक्तिशाली और फलदायी माना गया है।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




